गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

नवजात शिशु गायब होने का मामला, पुलिस की सक्रियता से 48 घण्टे में सकुशल बरामद

 
missing

गोण्डा । जनपद में बीते एक जुलाई को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बल्दीजोत भंगहा निवासी राकेश कुमार पुत्र रामअछैवर का एक माह का शिशु शिवम बिस्तर से सोते हुए अचानक गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर थानाध्यक्ष खरगूपुर को बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीमें बनाकर बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगाई गई थी, डाग स्क्वायड व सर्विलांस टीम को भी बच्चे की खोजबीन के लिए लगाया गया था। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के फलस्वरूप तथा खरगूपुर पुलिस द्वारा उक्त बच्चे की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों के क्रम में शनिवार को 03 जुलाई 2021 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा उक्त बच्चे को थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही भरियालबेदपुर ओमसाईं स्कूल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्काल बच्चे के माता-पिता को सूचित कर बुलाया गया माता-पिता के संरक्षण में ही बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बरामद शिशु 01. शिवम उम्र 01 माह पुत्र राकेश कुमार नि0 बल्दीजोत भंगहा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।




”go"