इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उन पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई बताते चलें जलील पुत्र दुबरी ,जान मोहम्मद पुत्र रोशन अली ,मनुआ पुत्र साजिर अली निवासी गण नटनपुरवा महावतडेरा गोपालपुर चौबे को मुखबिर खास की सूचना पर जुआ खेलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही संपन्न की गई इन को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका मुख्य आरक्षी शंभू तिवारी आरक्षी मनीष कुमार की रही यहां एक बात विचारणीय है क्षेत्र में लगभग हर ग्राम पंचायत में जुआ खेला जा रहा है लेकिन पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है आखिर क्यों ।

