गोण्डा। जनपद के कौड़िया थाना अन्तर्गत शुक्रवार को शादी में जाने के लिए लिए निकले युवक की लाश शनिवार को सुबह कौड़िया थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के निकट सरयू नहर में पाई गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बभनपुरवा निठिया गांव निवासी बजरंगी उम्र करीब 27 वर्ष शुक्रवार को दोपहर बाद घर से अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाने के लिए निकला था। जिसकी लाश शनिवार को कौड़िया थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के निकट सरयू नहर में संदिग्धावस्था में मिली है थानाध्यक्ष चितवन कुमार के अनुसार मृतक के भाई विश्वनाथ की सूचना पर हल्का दारोगा राकेश कुमार सिंह को भेजा गया उन्होंने शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

