विश्व धरोहर या विश्व विरासत दुनिया भर में मौजूद कुछ विशेष स्थान होते है जो अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनेस्को (UNESCO) द्वारा संरक्षित होते है।
- विश्व में मौजूद ये स्थान बहुमूल्य ,प्राचीन एवं दुर्लभ होते है जो विश्व संस्कृति के लिए महत्त्वपुर्ण होते है। ये स्थान वन क्षेत्र , पर्वत , झील , मरुस्थल , स्मारक , भवन या शहर हो सकते है।
- इन स्थानों का चयन यूनेस्को के तत्वाधान में विश्व विरासत समिति द्वारा किया जाता है।
- यूनेस्को द्वारा इन स्थानों के प्रति लोगो में जागरूकता के लिये प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।
- विश्व में लगभग 2031 से ज्यादा स्थल को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया गया है।
- भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित 32 स्थल है , वर्ष 2016 में भारत के तीन नए स्थलों को इस सूची में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है , जिससे इनकी संख्या 35 हो जाएगी।
- वर्ष 2016 में शामिल किये जाने वाले स्थल है - चंडीगढ़ के केपिटल काम्प्लेक्स , कंचनजंघा पार्क एवं नालंदा विश्व विद्यालय का पुरातात्विक स्थल।
- भारत की ओर से सर्वप्रथम 1983 को अजंता एलोरा की गुफाये एवं आगरे का किला विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया था।
- गुजरात स्थित रानी का बाव को वर्ष 2014 में शामिल किया गया था।
भारत में मौजूद विश्व धरोहर की सूची -
|
|---|

