गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भारत की झीलों के नाम ?

 
jheelon-ke-naam

क्या आप भारत की झीलों के नाम के बारे में जानना चाहते है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की प्रमुख  झीलों के नाम बताएंगे। इसके अलावा आज की पोस्ट में हम आपको भारत की सबसे बड़ी झील, इंडिया में मीठे पानी और खारे पानी की सबसे झील, सबसे गहरी झील और मानव निर्मित यानि कृत्रिम झील के बारे में जानकारी दी गई है। भारत की झील से संबंधित प्रश्न अक्सर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जाते है। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे NTPC, ग्रुप डी और एसएससी आदि की तैयारी कर रहे है तो यहाँ दिए गए इंडिया की झील से जुड़ें क्वेश्चन आपके एग्जाम के लिए इम्पोर्टेंट है। आइये इसे विस्तार से जानते है।

भारत की झीलों के नाम – 

यहाँ पर भारत की सभी झीलों को उनके राज्यों में अनुसार वर्गीकृत किया गया हैं, आइये जानते है की कौन सी झील भारत के किस राज्य में है।

जम्मू कश्मीर की झील –

  1. वुलर झील
  2. बेरीनाग झील
  3. शेषनाग झील
  4. अनंत नाग झील
  5. नागिन झील
  6. डल झील
  7. मानसबल झील
उड़ीसा की झील-
  1. चिल्का झील
राजस्थान की झील-
  1. डीडवाना झील
  2. नक्की झील
  3. सांभर झील
  4. जयसमंद झील
  5. पिछोला झील
  6. राजसमंद झील
  7. फतेहसागर झील
  8. कोलायत झील
  9. आना सागर झील
  10. लूनकरनसर झील
  11. पुष्कर झील
उत्तराखंड की झील-
  1. देवताल झील
  2. नैनीताल झील
  3. खुरपाताल झील
  4. मालाताल झील
  5. सातताल झील
  6. राकसताल झील
  7. डोडीताल झील
(जिन झीलों के नाम के अंत में ताल आता है वह सभी झीलें उत्तराखंड की झीलें हैं। सूरज ताल और चंद्रताल को छोड़कर।)

मणिपुर  की झील-
  1. लोकटक झील
महाराष्ट्र की झील
  1. लोनार झील
सिक्किम की झील-
  • चोलामू झील (भारत मे सबसे अधिक ऊंचाई  पर स्थित  चौलामू झील है।)
तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश की झील-
  1. पुलिकट झील
केरल की झील-
  1. बेमबांनड़ झील

भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है – 

क्या आप जानते है कि हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी झील (Hindustan ki sabse badi jheel) का नाम क्या है? भारत की सबसे बड़ी झील (india’s biggest lake in Hindi) चिल्का झील (Chilika Lake) है। इसकी लंबाई 70 किलोमीटर है, तथा चौड़ाई 30 किलोमीटर है। इसे लैगून (Lagoon Lake) भी कहते हैं। इस झील का क्षेत्रफल 1,665 किलोमीटर स्क्वायर है। इसकी औसत गहराई 3 किलोमीटर है। यह एक अनूप है एवं उड़ीसा के तटीय भाग में नाशपाती की आकृति में पुरी जिले में स्थित है। यह झील चिलिका के नाम से भी जानी जाती है। दिसंबर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है, किंतु वर्षा ऋतु में इसका जल मीठा हो जाता है। यह एक विशाल मछली पकड़ने की जगह है।

भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील –
यदि आप हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के बारे में जानना चाहते है, तो हम आपको बता दें कि वुलर झील भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह जम्मू कश्मीर राज्य के बाड़ी पोरा जिले में स्थित एक झील है। इसकी अधिकतम लम्बाई 16 किलोमीटर है, तथा अधिकतम चौड़ाई 9.6 किलोमीटर है। इस झील की अधिकतम गहराई 14 मीटर (46 फीट) है और सतह की ऊँचाई 1580 मीटर है। इस झील का आकर बड़ा होने के कारण यहाँ दोपहर में बड़ी बड़ी लहरें उठती हैं। इस झील का असली नाम महापद्मसार है।

भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी हैं – 
क्या आप khare pani ki jheel in india के बारे में जानते है। भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है, यह झील उड़ीसा राज्य में स्थित है। यह 70 किलोमीटर लम्बी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है।

भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील -­ 
क्या आपको पता है कि भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील या भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन है? भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित गोविंद सागर झील है। यह भारत की सबसे कृतिम झील है। यह सतलुज नदी पर बने भाखड़ा नांगल बांध से निर्मित हुई है। इस झील का नाम सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखा गया है। यह झील हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित एक मानव निर्मित जलाशय है। यह भाखड़ा बांध द्वारा बनाई गई है।गोविंद सागर झील की लंबाई 90 किलोमीटर है तथा इसका क्षेत्रफल 170 वर्ग किलोमीटर है।

भारत की सबसे गहरी झील कौन सी है – 
यह झील जम्मू व कश्मीर राज्य  में श्रीनगर से उत्तर में स्थित एक पर्वतीय झील है। मानसरोवर झील का क्षेत्रफल 2.81 वर्ग किलोमीटर है। इस झील की अधिकतम गहराई 13 मीटर (43 फीट) है। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर तथा चौड़ाई 1 किलोमीटर है। मानसबल शब्द मानसरोवर से लिया गया है।इस झील के किनारे 3 बस्तियां हैं- जरोकबल, कोंडाबल,और गांदरबल। यह जम्मू कश्मीर की सबसे गहरी झील मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि मानसरोवर झील का नाम तिब्बत में स्थित पवित्र मानसरोवर झील पर पड़ा है।

भारत की सबसे ऊंची झील कौन सी है – 
क्या आपको पता है की भारत की सबसे ऊँची झील कौन सी है? इंडिया की सबसे ऊंची झील चो-ल्हामू झील है, जो उत्तरी सिक्किम में स्थित है। चो-ल्हामू भारत की सबसे ऊंची एवं विश्व की छठी सबसे ऊंची झील है।


”go"