गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

वैज्ञानिक अतुल गुर्टु ​की जीवनी

 
atul-gurtu

अतुल गुर्टु एक भारतीय उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी हैं। उन्होंने १९७१ में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई से जुड़ गये और २०११ में एक लम्बे कण भौतिकी शोध के पश्चात् एक वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत हुये।

पूर्व जीवन

अतुल गुर्टु का जन्म 1946 लाहौर में हुआ। 1947 में वे भारत में आ गये।
 

जीवनवृत्‍त

अतुल गुर्टु ने ऑकलैंड हाउस, शिमला और लॉरेंस स्कूल सनावर से उन्होनें विद्यालयी शिक्षा पूर्ण की। पंजाब विश्वविद्यालय से 1966 में उन्होनें भौतिकी में स्नातकोत्तर और 1971 में पीएचडी प्राप्त की। 1971 में उन्होंने वे टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई में अपनी सेवाएं देने लगे। वे कण भौतिकी में शोध कार्य करते हैं। उन्होंने सर्न, जिनेवा के साथ सहयोग में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से कई प्रायोगिक परियोजनाओं में भाग लिया है। वर्तमान में वे किंग अब्दुलाज़िज़ विश्वविद्यालय, जेद्दाह, सउदी अरब में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

व्यक्तिगत जीवन

ई॰ सन् 1971 में उनकी शादी प्रोमिला बवा के साथ हो गई। 1974 में उनके घर में एक बच्चे का जन्म हुआ। दुर्भाग्यवस उनके बच्चे की 1991 में विकलांगता के कारण मौत हो गई। 2006 में उनकी पत्नी भी इस संसार से विदा हो गईं। 16 जनवरी 2011 को उन्होंने बोलिवुड फिल्म अभिनेत्री सुहासिनी मुले से विवाह कर लिया।



”go"