गोण्डा। गोंडा रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक केशव कुमार कुमार साथ कान्स्टिबल ज्ञानेन्द्र कुमार के आदेशानुसार व कन्ट्रोल के सूचना के आधार पर समपार सं. 280/ए पर पहुंचे। मौके पर JE/SIG/CLJ रामकेश मीणा साथ स्टाफ और आन ड्यूटी गेटमैन सन्दीप कुमार मिले। गेटमैन द्वारा बताया गया कि स्टेशन मास्टर करनैलगन्ज के आदेश पर समय 7 बजकर 9 मिनट पर गाडी सं. 05030 और UP BCN को पास करने के लिये गेट बन्द कर रहा था कि उत्तर दिशा पहाडपुर साइड से एक नीले रंग की टाटा नैनो कार द्वारा समय 7 बजकर 11 मिनट पर बूम बैरियर तोड दिया गया। कार को गेट गुमटी के बगल में खडा कराकर चालक से नाम पता पूछा तो अपना नाम अरमान अहमद पुत्र मजीद अहमद निवासी पहाडपुर थाना कटरा बाजार जिला गोण्डा बताया। उक्त घटना में रेल राजस्व की 34500/- रुपये की क्षति आकी गयी। समय 7 बजकर 40 मिनट पर उक्त बूम बैरियर को ठीक किया गया। उक्त घटना से किसी गाडी का विलम्बन नही हुआ। उक्त के बावत रेसुब पोस्ट गोण्डा पर मुअस. 415/2021 अन्तर्गत धारा 160 सस सरकार बनाम अरमान अहमद दिनांक 03.07.2021 पंजीकृत किया जाता है। मामले की जांच उनि राणा प्रताप सिंह रेसुब पोस्ट गोण्डा द्वारा की जा रही है।

