गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है 6 देशों की महत्वपूर्ण जानकारी

 
raat-nahin-hotee-hai

आइये आज जानते है ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है यदि आप भी ऐसी ही विचित्र जगह के बारे में जानना चाहते हैं। तो यह पोस्ट आपके लिए जानकारी भरा होने वाला है क्योंकि इस पोस्ट में आप जानेंगे कि ऐसा कौनसा देश है जहां पर कभी रात नहीं होती है। हमारे देश भारत में सामान्य तौर पर 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी जहां कभी रात नहीं होती तो किसी जगह दिन यानी सूरज नहीं निकलता है। इन जगहों पर सूरज लुका छुपी का खेल खेलता है और खेल भी ऐसा जहां कई महीने गुजर जाते हैं।

ऐसे देश में लोग अपनी डेली लाइफ कैसे जीते होंगे आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। कभी कभी हम सोचते है कि सूरज को डूबना ही नहीं चाहिए लेकिन प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती है। इसी के कारण जहां दुनिया के लगभग 95 प्रतिशत देशों में नार्मल दिन रात होते हैं। वहीं कुछ देशों में इसके विपरीत दिन रात होते है। यदि आप घूमने फिरने के शौकीन है तो आपको एक बार ऐसी विचित्र जगहों का भी दौरा करना चाहिए। यकीन मानिए ऐसे सफर आपको जिंदगीभर याद रहेंगे।

ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है

वैसे तो दुनिया में कई अजूबे है लेकिन ऐसा देश जहां रात नहीं होती है वह भी किसी अजूबे से कम नहीं है। इन देशों में ऐसी जगह के नाम मौजूद है जहां कई महीनों के दिन होते है इसके साथ जब दिन खत्म हो जाते हैं तो काफी दिनों की रात होती है। मतलब यह जगह नार्मल दिन रात से काफी अलग हैं

अगर आप सोच रहे हैं कि इन जगहों पर इंसान नहीं रहते होंगे तो आपका सोचना गलत क्योंकि इन जगहों पर बकायदा शहर बसे हुए हैं। हालाकि यह दिन रात अलग होने की वजह से यहां के लोगो की डेली लाइफ थोड़ी अलग होती है तो चलिए जानते है किस देश में रात नहीं होती है।

1. अलास्का

यह आइलैंड कभी रूस का हिस्सा हुआ करता था लेकिन अमेरिका ने इसे रूस से खरीद लिया था तब से यह अमेरिका का हिस्सा है। इसे खूबसूरत ग्लेशियरों का राज्य भी कहा जाता है यहाँ की कई जगहों पर मई से जुलाई के बीच सूरज नहीं डूबता है यानी यहाँ भी कुछ समय के लिए रात नहीं होती है। यहाँ रात को करीब 12:30 बजे सूर्य अस्त होता है और 51 मिनट बाद सूर्योदय भी हो जाता है।

2. कनाडा

दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक कनाडा की कई जगहों पर भी दिन रात का विचित्र चक्र देखने को मिलता है। यह देश साल के कुछ समय तो बर्फ से ढका रहता है पर इसके उत्तर पश्चिमी इलाके में साल में गर्मी के दिनों में दिनों में यहां 50 दिनों तक तो सूर्य डूबता ही नहीं है यहाँ लगातार दिन का उजाला रहता है।

3. फिनलैंड
हजारों झीलों और आयलैंड से बना यह काफी खूबसूरत देश है। गर्मी के मौसम में यहां लगभग 76 दिन तक सूरज नहीं छिपता और यहां दिन का उजाला बना रहता है। इसके साथ ही सूरज रात में भी अपनी रोशनी भी करता रहता है घूमने के साथ गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए यह काफी अच्छी जगह है।

4. आइसलैंड
यह यूरोप का ग्रेट ब्रिटेन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आयलैंड है। क्षेत्रफल के हिसाब से आइसलैंड दुनिया का 18 सबसे बड़ा द्वीप है कहा जाता है कि यहां 10 मई से लेकर लगभग जुलाई के अंत तक ही सूरज नहीं डूबता है। कुदरत के इस नज़ारे को देखने इस समय लाखों पर्यटक यहाँ पहुँचते है।

5. नार्वे
इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। चूँकि यह देश आर्कटिक सर्कल के अन्दर आता है ऐसे में यहां दिन रात नार्मल से थोड़े विपरीत होते हैं। यहां मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों के लिए सूरज नहीं निकलता है इसकी वजह से नोर्वे में मई जुलाई के महीने में रात नहीं होती है।

6. स्वीडन
इस देश की भूगोलिक स्थिति अलग होने के कारण यहाँ भी दिन रात का समय अलग होता है। स्वीडन की कई जगहों पर मई से अगस्त तक सूरज नहीं डूबता। यहां करीब 100 दिनों तक वहाँ रात नहीं होती है।

तो अब आप ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है इसके बारे में जान गए होंगे यहां हमने आपको ऐसे प्रमुख देशों के बारे में बताया है जहां दिन रात का विचित्र खेल चलता है। अगर आप इसे सिर्फ एक अपवाह मानते थे तो इस पोस्ट से आपको पता चल गया होगा कि दुनिया में सच में ऐसी जगह भी है जहां रात नहीं होती है। अगर आपको घूमना पसंद है तो आपको इन देशों की रात या फिर दिन न होने वाली जगहों पर जरुर जाना चाहिए। यकीन मानिये आपको ऐसी जगह जिंदगीभर याद रहेंगी।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"