गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

महासागर क्या होता है,दुनिया में कुल कितने सागर है और उनके नाम

kya-hota-hai


क्या आपको पता है दुनिया में कुल कितने सागर है? अगर नहीं पता तो हम आज आपको उनके बारे में बताएगे।अब सबसे पहले आपको यह पता होना जरुरी है कि सागर किसे कहते है और यह क्या होता है? परन्तु सागर से पहले हमे महासागर के बारे में पता होना ज्यादा जरूरी है।चलो अब हम आपको महासागर और सागर दोनों के बारे में बताएगे । 

सागर क्या होता है?

सागर असल में महसागर का वह हिस्सा होता है जो आंशिक रूप से जमीन से जुड़ा होता है ।  सागर शब्द का उपयोग छोटे, आंशिक रूप से भू-खंडों, कुछ बड़े और पूरी तरह से भूमि के नीचे, खारे पानी की झीलों को दर्शाने के लिए भी किया जाता है ।  जैसे की कैस्पियन सागर और मृत सागर इसकी उधारणे है । इनको दर्शाने के लिए भी सागर शब्द का उपयोग किया जाता है।

आपको बताना चाहेंगे कि विश्व में सागर की संख्या बहुत है| इस दुनिया में अनेक सागर है जो किसी न किसी देश की सीमा के साथ जुड़े हुए है ।   एक अनुमान के मुताबिक पृथ्वी का लगभग 36.1 करोड़ किलोमीटर भाग जल से भरा हुआ है और दुनिया में मौजूद पानी के बड़े बड़े हिस्सों को महासागर को सागर के रूप में बांटा गया है ।  

सागर मनुष्यों, प्रमुख रूप से मछली, शंख, स्तनधारियों और समुद्री शैवाल के लिए भोजन की आपूर्ति का एक स्रोत है, चाहे वे मछुआरों द्वारा पकड़े गए हों या पानी के भीतर खेती करते हों।

महासागर (Ocean) किसे कहते है?

महासागर जलमंडल का मुख्य भाग होता है और यह आपस में जुड़े हुए होते है|  हम यह भी कह सकते है कि जल के विशाल क्षेत्र या भाग को महासागर कहते है । यह पृथ्वी के लगभग तीन चोथाई भाग में फैला हुआ है । महासागर का जल हमेशा गतिशील रहता है ।  महासागर विश्व के सात (seven) महादीप को आपस में जोड़ता है । इसी वजह से महासागर पृथ्वी के ज्यादातर भाग में फैला हुआ है| इसी वजह से पृथ्वी के 70% भाग पर जल है और 30% भाग पर भू है । 

जब महासागर की बात हो रही है तो हम आपको बताना चाहेंगे की दुनिया में कुल 5 महासागर है उनके नाम है । 

  • प्रशांत महासागर 
  • हिन्द महासागर 
  • अंध महासागर 
  • दक्षिणध्रुवीय महासागर
  • उत्तरध्रुवीय महासागर 

अब आप सोच रहे होंगे ये महासागर कैसे बनते है ।  महासागर असल में अनेक समुन्द्र और सागरो से बनते हैं । इनके अंदर अनेक सागर आ कर समाहित होते है ।  विश्व में अनेक सागर है और उन सागरो की संख्या और नाम के बारे में बहुत कम लोगो को जानकारी होती है । क्यूंकि सागर के बारे में कम बात करी जाती है और अक्सर महासागर के बारे में ही जानने की कोशिश करी जाती है । 

सागर और महासागर में क्या अंतर है?

हम आपको बताना चाहेंगे की लोग सागर के बारे में बोलते समय “महासागर” और “समुद्र” का उपयोग करते हैं, लेकिन भूगोल की बात करे तो दोनों शब्दों में अंतर होता है। सागर पानी का वह हिस्सा होता है जो छोटे छोटे हिस्सों में बांटा होता है । सागर महासागरों की तुलना में छोटे होते हैं और आमतौर पर वहां स्थित होते हैं जहां भूमि और महासागर आपस में मिलते हैं। और ये भूमि के साथ जुड़े होते है| इन छोटे छोटे सागरो से मिलकर ही महासागर बनता है और ये महासागर आपस में जुड़े होते है । 

दुनिया में कुल कितने सागर है? और सागर की संख्या कितनी है?

दुनिया में अनेक सागर है जो किसी न किसी देश की सीमा के साथ जुड़े हुए है और कुछ सगारो के नाम तो उनके पास के मौजूद देश के नाम से रखे गए है ।  इसी वजह से इन सगारो की संख्या और अधिक होती जाती है| परन्तु हम आपको इनमें को कुछ ख़ास सागारो क नाम यहाँ बता रहे है और इनकी लिस्ट नीचे दी गए है । 
अरल सागरThe Aral Sea
अरब सागरThe Arabian Sea
अंडमान सागरThe Andaman Sea
एजियन सागरThe Aegean Sea
एड्रिएटिक सागरThe Adriatic Sea
ब्लैक सागरThe Black Sea
बेरिंग सागरThe Bering Sea
बेरिंग जलडमरूमध्यThe Bering Strait
बंगाल की खाड़ीThe Bay of Bengal
बारेंट्स सागरThe Barents Sea
बाल्टिक सागरThe Baltic Sea
बोस्फोरस  जलडमरूमध्यThe Bosphorus Strait
केप ऑफ़ गुड होपThe Cape of Good Hope
केप हॉर्न Cape Horn
कॅरीबीयन सागरThe Caribbean Sea
कैस्पियन सागरThe Caspian Sea
मृत सागरThe Dead Sea
पूर्वी चीन सागरThe East China Sea
इंग्लिश चैनलThe English Channel
जावा सागरThe Java Sea
हिन्द महासागरThe Indian Ocean
टोन्किन की खाड़ीThe Gulf of Tonkin
थाईलैंड की खाड़ीThe Gulf of Thailand
स्वेज़ की खाड़ीThe Gulf of Suez
मेक्सिको की खाड़ीThe Gulf of Mexico
गिनी की खाड़ीThe Gulf of Guinea
कैलिफ़ोर्निया की खाड़ीThe Gulf of California
अलास्का की खाड़ीThe Gulf of Alaska
अकाबा की खाड़ीThe Gulf of Akaba
अदन की खाड़ीThe Gulf of Aden
ग्वांतानामो बेGuantanamo Bay
जिब्राल्टर की खाड़ीThe Strait of Gibraltar
दक्षिणी सागरThe Southern Ocean
दक्षिणी चीन सागरThe South China Sea
जापान सागरThe Sea of Japan
गैलिली सागरThe Sea of Galilee
लाल सागरThe Red Sea
उत्तरी सागरThe North Sea
भू-मध्य सागरThe Mediterranean Sea
कारा सागरThe Kara Sea
पीला सागर The Yellow Sea
तरातर जलडमरूमध्यThe Tartar Strait
ताइवान जलडमरूमध्यThe Taiwan Strait
मालक्का जलडमरूमध्यThe Strait of Malacca
मैगेलन जलडमरूमध्यThe Magellan Strait
होर्मुज जलडमरूमध्यThe Strait of Hormuz
प्रशांत महासागरThe Pacific Ocean
अंटार्टिक महासागरThe Antarctic Ocean
अटलांटिक महासागरThe Atlantic Ocean
आर्कटिक महासागरThe Arctic Ocean
एड्रिएटिक महासागरThe Adriatic Sea
बारेंट्स सागरThe Barents Sea
जावा सागरThe Java Sea

विश्व की सबसे लंबी समुंद्री तटरेखा

समुन्दर किनारे और समुंदरी तट के बीच के भाग को समुंद्री तटरेखा कहा जाता है और ऐसे समुंद्री तट या तो समुन्द्र तल के ऊपर उठ जाने की वजह से बनते है या फिर उच्च स्थल खण्डो के नीचे दस जाने से बनते है । ऐसे  सबसे लम्बी तटरेखा वाले देशो में कनाडा देश में सबसे बड़ी समुंद्री तट रेखा है जिसकी लम्बाई 202080 किलोमीटर है । 

सागर का पानी खारा क्यों होता है?

जैसे कि हम जानते हैं कि समुंदर में भाप उड़ती है जिससे बादल बनते हैं और इन्ही बादलों की वजह से बारिश भी होती है। बारिश की वजह से नदियों और झरनों में पानी आता है। सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि जब यह पानी नदी और झरनों में आता है तो वहां उस पानी में लवण की मात्रा बहुत कम होती है जिस वजह से झरना और नदियों का पानी हमें मीठा लगता है ।  लेकिन जब वही पानी सागर यह समुंदर में पहुंचता है तो वहां लवण जमा होता है और लवण में खासकर सोडियम और क्लोराइड होते हैं जो नमक बनाते हैं । यह लवण काफी लंबे सालों तक समुंदर में जमा रहता है यही वजह है कि सागर का पानी खारा होता है । 

भारत में कितने सागर है?

अगर हम भारत की बात करे तो भारत 3 तरफ से सागर से घिरा हुआ है । भारत की पूर्व दिशा में बंगाल की खड़ी, पश्चिम दिशा में अरब सागर और दक्षिण दिशा में हिन्द महासागर है । इसके इलावा भारत के कुछ क्षेत्र समुन्दर तट पर ही बसे हुए है ।  इसने में कुछ राज्यों में सरकारी जहाज उपलब्ध कराये गए है ।  इसके इलावा इन क्षेत्रो में समुंदरी यात्रा का भी इस्तेमाल किया जाता है । इसके अलावा अरब सागर में लक्षदीप और बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहुँचने के लिए समुंद्री यात्रा का इस्तेमाल किया जाता है ।  क्यंकि ये दोनों द्वीपसमूह भारतीय उपमहाद्वीप के हिस्से है तो इसलिए इन्हे हवाई यात्रा से भी अच्छी तरह जोड़ा गया है । 

क्या आपको मालूम है कि समुद्र से हमें क्या प्राप्त होता है? इन सागर के जरिये दुनिया भर के लोगो के लिए भोजन प्रदान कराया जाता है और इस भोजन में मछली मुख्य रूप में है| क्यंकि ये सागर के अंदर ही पायी जाती है ।  इसलिए ये मछवारों के व्यापार करने का मुख्य कारण है ।  इसके इलावा दक्षिण चीन सागर (The South China Sea) काफी सुर्खियों में रहता है क्यंकि इस पर अवैध रूप से चीन ने नौसेना कैंप बना रखा है । कैंप और इसके आस पास के हिस्से को चीन अपना बताता है । जबकि ये सागर कई देशो के लिए व्यापारिक समुंद्री मार्ग है इसलिए बहुत से देश इसका विरोध भी करते है । 

अब आप जान चुके है कि विश्व में कितने सागर है और भारत में कुल सागर कितने है और उन सागर के नाम क्या है? हम आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और आपके लिए काफी लाभदायक होगी । 


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"