गोण्डा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती ‘मम्मा’ की 56वीं पुण्य तिथि सेवा संकल्प के साथ मनाई गई। पुण्य स्मृति दिवस पर मम्मा के चित्र पर सेवा प्रभारी ब्रम्हाकुमारी अनामिका बहन, मोहिनी कृषि यन्त्र के एम०डी० भ्राता अशोक कुमार मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला, सभासद जगदीश सोनी जी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया। सेवा केन्द्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी अनामिका बहन ने अपने उद्बोधन में उपस्थित भाई बहिनों को संबोधित करते हुए बताया कि नारी शक्ति की यथार्थ पहचान , दिव्यता, पवित्रता,सत्यता सरलता के साथ अनुपम दिव्य शक्तियों की चैतन्य प्रति मूर्ति्त जगदम्बा सरस्वती को उनकी आध्यात्मिक क्षमता के कारण युवावस्था की कन्या होते हुए भी सभी उन्हे मम्मा कहकर संबोधित करते थे।संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने संस्था के स्थापना काल में मातेश्वरी जी को मुखिया बनाकर अपनी चल - अचल संपत्ति को इन कन्याओं माताओं के नाम सुपुर्द कर दिया। मम्मा ने अपनी युवावस्था में ही खुद को प्रभु पथ की सफल अनुगामी बनाकर अनेक दुःखी और बुराइयों से संतप्त मनुष्य आत्माओं को जीवन जीने की सहज राह दिखलाई। उनकी 56वी पुण्य तिथि पर देश विदेश में स्थित सदस्यों ने मम्मा की आदर्शमयी जीवन से प्ररेणा लेते हुए जन-कल्याण के आध्यात्मिक पथ पर सदा अग्रसर रहने की प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम में जन सम्पर्क प्रभारी बी.के. डाक्टर सुरेश चंद्र तिवारी ने मम्मा के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नारी सशक्तिकरण के साथ मूल्यों और आदर्शों की चैतन्य प्रतिमूर्ति बताया। इस अवसर पर बी के राधेश्याम भाई, बी के, इंद्र जीत भाई, दयाशंकर कौशल , विशाल श्रीवास्तव, अनूप सिंह, देवी प्रसाद सोनी,अन्शु सोनी,दिव्यांश चतुर्वेदी, रमा माता, शकुंतला माता, मन्ना बहन, रीता बहन, मंजू ,कोमल शामिल हुए।

