गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कोटेदार का कोरोना से निधन

 
Image SEO Friendly

गोण्डा।  नगर के सब्जी मण्डी के पीछे स्थित ग्राम सभा लक्ष्मन पुर हरवंश में कोरोना पीड़ित बेटे के उपचार में लगे खाद्यान्न कोटेदार रामकुमार राजपूत खुद संक्रमण के शिकार हो गए। गत सोमवार को दोपहर बाद उपचार के दौरान घर पर उनका निधन हो गया। पचपन वर्षीय कोटेदार पिछले एक सप्ताह से कोरोना से पीड़ित थे। उनका उपचार चल रहा था। एक पहले उनके बेटे को भी कोरोना हो गया था जिसके उपचार के दौरान वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। नवयुवक पुत्र तो उपचार के बाद स्वस्थ हो गया लेकिन बेटे के बाद संक्रमित उनकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत है। भय के कारण ग्रामीण श्रद्धांजलि अर्पित करने भी नहीं गए। उधर गांव के कोटेदार के कोरोना प्रभावित होने के बाद से गांव में खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ। जिससे गांव के लगभग 1500 गरीब उपभोक्ता इस लाकडाउन में राशन के लिए परेशान हैं।

”go"