गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दबंगों के आतंक से डर कर एक परिवार घर छोड़कर भागा भागा फिर रहा,पुलिस मौन

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। दबंगों के आतंक से डर कर एक परिवार घर छोड़कर भागा भागा फिर रहा है। पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बावजूद दबंगों के हौसले बुलंद हैं और परिवार को उसके घर में नहीं रहने दे रहे हैं। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रिया के मजरा लाला पुरवा का है। यहां के निवासी छविनाथ लोनिया की उनके भाई से ही रंजिश है। रामनाथ व धनीराम द्वारा पिछले कई महीनों से छविनाथ को परेशान किया जा रहा है। गत 26 अप्रैल को भी रामनाथ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर छविनाथ व उनकी पत्नी व पुत्रों को लाठी डंडे से मारा पीटा। उसने पुलिस से शिकायत की जिसपर कार्रवाई न होने पर भय से पूरा परिवार घर छोड़कर भागा भागा फिर रहा है। इस संबंध में छविनाथ की ओर से करनैलगंज थाने में गत 10 मई को प्रार्थना पत्र दिया गया। मौके पर हल्का सिपाही तो गए मगर दबंग घर से फरार हो गए। सिपाहियों के जाने के बाद फिर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि उसके घर में गेहूं व गृहस्थी की अन्य सामग्री बर्बाद हो रही है। वह दबंगों के डर से घर नहीं जा पा रहा है और पूरे परिवार समेत इधर उधर गुजर बसर करने को मजबूर है । पीड़ित ने इस मामले में जान माल की गुहार लगाई है। कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो एसआई शिवशरण गौड़ ने बताया कि मामला कोतवाली तक नही आया है। 
”go"