गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संक्रमण फैलने की संभावना को लेकर घाट व श्मशान स्थल की सफाई व सेनिटाइजेशन कराने की मांग

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज के सरयू नदी के तट कटरा घाट के श्मशान घाट पर तमाम कोविड के मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में सामान्य मौतों वाले लोगों का भी अंतिम संस्कार भी वहीं होता है। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना को लेकर घाट व श्मशान स्थल की सफाई व सेनिटाइजेशन कराने की मांग की गई है। करनैलगंज के कटरा घाट सरयू नदी के तट पर गन्दगी को देखते हुए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत किया गया है कि कटरा घाट नदी के आस पास कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसकी सफाई कराई जाय एवम् सेनिटाईज कराया जाय। मुकेश कुमार वैश्य जिला संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प ने संबधित विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि संक्रमण घाट पर फैल सकता है। सफाई कराना आति आवश्यक है।

”go"