कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम चंगेरिया में पानी की तलाश में रास्ता भटक कर आबादी में आये हिरन को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हिरन को बचाने का प्रयास किया मगर बाद में उसकी मौत हो गई। कुत्तों से घिरे हिरन को नोचते देखकर दौड़े ग्रामीणों द्वारा हिरन को बचाने की कोशिश की गई। घायल हिरन का ग्रामीणों ने खुद से इलाज भी किया तथा चिकित्सक को कॉल किया। चिकित्सक के पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गयी। यह जानकारी देते हुए सूरज अवस्थी ने बताया कि हिरन को कुत्तों से बचाने की पूरी कोशिश हुई मगर हिरन को बचाया नही जा सका।

