-कोविड संक्रमण से बचाव में जिले के मा0 जनप्र्रतिनिधयों ने मदद को बढ़ाया हाथ, आक्सीजन प्लांट के लिए दी आर्थिक सहायता
-पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जल्द लगेगा आॅक्सीजन प्लांट, सोमवार से चालू हो जाएगें चार और कोविड हास्पिटल
गोण्डा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डीएम मार्कण्डेय शाही की मुहिम और जनप्रतिनिधयों के सहयोग से कोविड संक्रमितों को शीघ्र ही बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। डीएम के प्रयास से सीएचसी इटियाथोक पर आक्सीजन के पांच कन्सन्ट्रेटर पहंुच चुके है तथा वहां पर 30 बेड का कोविड वार्ड आज से चालू हो गया है । जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार तक सीएचसी वजीरगंज, हलधरमऊ तथा छपिया में 30-30 बेड का तथा सीएचसी नवाबगंज में 18 बेड का कोविड हास्पिटल चालू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के माननीय जनप्रतिनियों के सहयोग से चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर आॅक्सीजन के प्लान्ट लगाने के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है जिसमें समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा वजीरगंज सीएचसी के लिए, सीचसी इटियाथोक में आक्सीजन प्लान्ट के लिए विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, सीएचसी छपिया में आक्सीजन प्लान्ट के लिए विधायक गौरा प्रभात वर्मा तथा सीएचसी हलधरमऊ में आक्सीजन प्लान्ट लगाए जाने के लिए विधायक कटरा बाजार बावन सिंह द्वारा धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा चीनी मिल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर में भी शीघ्र ही आक्सीजन प्लांट लगाने का काम चालू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी की सख्ती व लगातार क्षेत्र भ्रमण के कारण ग्राम निगरानी समितियों द्वारा द्वारा लगातार गांवों में जाकर कोविड कन्ट्रोल के प्रयास के नतीजे भी आ रहे है। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक इटियाथोक का तबादले के साथ ही विकास विभाग की नई टीम को कोविड नियंत्रण की महत्वूपर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि वे स्वयं ग्रामीण स्तर पर नजर बनाए हुए हैं तथा होम आइसोलेशन में रहेे रहे कोविड पाजिटिव मरीजों व उनके परिजनों से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल पूछने के साथ ही उन्हंें दवाइयां आदि मिलीं कि नहीं, के बारे में रोजाना जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों से वे रोजाना वीडियो काॅल के माध्यम से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाती है।

