गोण्डा। रेडक्रॉस सोसाइटी ने जिला कोविड-19 हॉस्पिटल को सौपा वाटर कूलर और आरो मशीन । ज्ञात हो कि जनपद की इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी मारकंण्डेय शाही व उपाध्यक्ष यशपाल सिंह सलूजा के नेतृत्व में जनपद के जिला चिकित्सालय जिसमें कोविड-19 के मरीज ईलाज ले रहे हैं उन्हें सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अधिकारी अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एंव चेयरमैन रेडक्रास सोसाइटी डाक्टर राधेश्याम केसरी ,प्रमुख अधीक्षक डाक्टर घनश्याम कोविड 19,अधीक्षक डॉक्टर दीपक कुमार,रेडक्रास के कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर संन्तोष ,सदस्य अतुल कुमार श्रीवास्तव ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ को सोसाइटी के सदस्य विवेक शरण व अमरनाथ ने भी सौंपा वाटर कूलर और आरो मशीन इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने श्रैव्छॉस सोसाइटी को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा ने आने वाले दिनों में भी यदि जरूरत पड़ी तो ऐसे ही सेवा भाव करने का दिया आश्वासन जिस समय जिला चिकित्सालय के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

