मित्रो हमने आप लोगो को पिछले पोस्ट में फ्री में ब्लाग व वेबसाइट कैसे बनाए के बारे में विस्तार से बताया था। और हम आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को ब्लॉगर ब्लॉग में नवबार क्या है और नवबार कैसे ऑफ करे,के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे है। ब्लागर नेविगेशन बार सभी नये ब्लागर में टाप पर प्रदर्शित होता है। हालाकि यह नवबार सभी ब्लागर के लिए उपयोगी है। जिसके माध्यम से कभी भी वही से डायरेक्ट लागिंन कर सकते है,और आप वही से ब्लागर डेशर्बोड में भी जा सकते है। परन्तु अक्सर ब्लागर के नये टेम्पलेट में नवबार छुपा हुआ रहता है। परन्तु ब्लागर नवबार डिफॉल्ट टेम्पलेट प्रयोग करने वाले के लिए बहुत ही उपयोगी है। परन्तु एक बात और है,कि ब्लागर नवबार की वजह से ब्लाग या वेबसाइट देखने में अच्छा नही लगता है। ऐसे में सभी नये ब्लागर के मन में यह रहता है कि ब्लागर नवबार को कैसे हटाये ? परन्तु हम आज आप लोगो के ब्लागर नवबार को हटाने के लिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायेगें।
नवबार क्या है ?
ब्लागर ब्लाग का नवबार एक फ्यूचर है,जो ब्लागर में मौजूद रहता है। परन्तु यदि आप चाहे तो इसे हटा भी सकते है क्योकि यह डिफाल्ट रूप से मौजूद होता है। जब आप ब्लागर पर अपना ब्लाग बनाते है तो सबसे ऊपर एक नवबार पैनल प्रदर्शित होता है । एक ऐसा नवबार जिसमें 09 आप्शन मौजूद होता हो उसे नवबार कहते है। जिसमें एक बी लोगो व सर्चबाक्स प्रदर्शित होता है। और इसके ठीक बगल में अधिक के नीचे - ईमेल द्वारा साझा करे , फेसबुक के साथ साझा करें , ट्विटर के साथ साझा करें,दुरुपयोग होने की सूचना दें,। इसके बाद अगले क्रम में ईमेल एड्रेस प्रदर्शित होता है। और इसके क्रम में आप यही से न्यू पोस्ट कर सकते है। साथ ही डिजाइन व साइन-इन व साइन आउट का भी आप्शन मौजूद होता है। परन्तु जब आप थर्ड पार्टी टेम्प्लेट का उपयोग करते है तो नवबार उसमें पहले से छिपा होता है।
ब्लागर नवबार के फायदे ?
- इसमें कोई भी ब्लागर उपयोग कर्ता डायरेक्ट बी लोगो पर क्लिक करके ब्लागर डेशर्बोड में जा सकता है।
- आप नवबार से ही ब्लागर को लाग-इन व लाग-आउट कर सकते है।
- सर्च बाक्स में किसी अन्य साइट का नाम सबमिट करके सर्च कर सकते है।
- यही नही आप दूसरे ब्लाग पर क्लिक करके अपडेट कर सकते है।
ब्लागर से नवबार कैसे हटाये ?
अधिकतर नवबार उपयोग करने वाले ब्लाग उपयोगकर्ता के मन में कई सवाल आते है जिनमें से एक यह भी होगा कि इसे क्यो और कैसे हटाये। नवबार हमारे ब्लाग पर शॉर्टकट की का काम करता है और कुछ नहीं, और अब बात यह की इसे हटाये क्यों तो इसका सीधा सा यह उतर है की इससे हमारे ब्लॉग पर विजिटर के लिएँ नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और ब्लॉग में प्रोफेशनल लुक नहीं आता है जो हमारे विजिटर के लिएँ बहुत महत्वपूर्ण है हम अपने ब्लॉग पर जितना कम से कम widget प्रयोग करेगें हमारे ब्लॉग का उतना ही जल्दी पेज ओपन होगा ।
ब्लॉगर नवबार क्या है और कैसे ऑफ़ करे ?
ब्लागर ब्लाग से नवबार को से हटाने के लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आप अपने ब्लागर ब्लाग से बहुत ही आसानी के साथ नवबार को हटा सकते है।
स्टेप-संख्या-01-
- सबसे पहले आप अपने ब्लागर डेशर्बोड को लागिंन करे।
- अब आप ( Layout ) पर क्लिक करे।
- इसके बाद अब आप ( Navbar gadget ) पर क्लिक करे इसके बाद एक पप अप विन्डो ओपेन होगा।
स्टेप-संख्या-02-
- अब आप स्क्राल करके नीचे जाए और ( OF ) पर टिक मार्क कर दे।
- जब आपको नवबार आफ ( OF ) हो जाए तो आप इसके बाद सेब ( SAVE ) बटन पर क्लिक करके सुरक्षित ( SAVE ) सेव कर ले।
मित्रो अब हमे उम्मीद है कि आप लोगो ने ब्लागर ब्लाग में सफलता पूर्वक ब्लागर नवबार क्या है को अच्छे से समझ कर आपने ब्लाग या वेबसाइट में ब्लागर नवबार को आफ कर दिया होगा। फिर भी यदि आपको रिलेटेड पोस्ट से किसी प्रकार की कोई समस्या महसूस होने पर आप हमे कमेन्ट कर पूछ सकते है। या हमारे ईमेल gondalivenews@gmail.com या दूरभाष 8303799009 पर सम्पर्क कर सकते है। हां यदि आपने अभी तक ब्लागर ब्लाग में फेविकान क्या है ? ब्लागर में फेविकान कैसे लगाये ? के बारे में जानकारी नही जानकारी है तो आप दिये गये आर्टिकल के माध्यम से अपने ब्लागर ब्लाग में फेविकान एड कर सकते है।



