गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

जंप स्क्वाट्स व्यायाम के फायदे, करने का सही तरीका, प्रकार, गलतियां और सुझाव -

 
Image SEO Friendly

हर बॉडी पार्ट की अलग-अलग एक्सरसाइज होती हैं और उनको करने के कई आसान तरीके भी होते हैं, जिनसे कोई भी सही ट्रिक लगाकर अपने उस बॉडी पार्ट को ट्रेन कर सकता है।

जैसे :
  • चेस्ट के लिए बेंच प्रेस
  • शोल्डर के लिए डंबल प्रेस 
  • एब्स के लिए क्रंचेज
एक्सरसाइज का नाम तुरंत जुबान पर आता है, वैसे ही पैरों की एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले नाम आता है "स्क्वॉट एक्सरसाइज" (Squat Exercise) का।

कई  लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी लोअर बॉडी को ट्रेन करने से बचते हैं और वे सिर्फ अपनी
  • चेस्ट को मस्कुलर 
  • बैक को V शेप 
  • शोल्डर को हैवी
  • बाइसेप्स को बड़ा 
बनाने में लगे रहते हैं। लेकिन उन्हें ये जानने की जरूरत है कि यदि आपकी सिर्फ ऊपरी बॉडी ही ग्रो करेगी और लोअर बॉडी वैसी ही रहेगी तो आपकी शेप अनबैलेंस हो जाएगी। जो कि अच्छी नहीं लगेगी। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी लोअर बॉडी के लिए वर्कआउट्स भी करें। स्क्वॉट की मदद से आप अपनी क्वाड, हैमस्ट्रिंग और काफ मसल्स को ट्रेन कर सकते हैं।

स्क्वॉट ऐसी एक्सरसाइज है जिससे आप आसानी से अपनी लोअर बैक को टोन कर सकते हैं। इसे करना उतना कठिन भी नहीं है, लेकिन इसके कई वेरिएशन्स भी होते हैं। जो आप अलग-अलग तरह के फिटनेस लेवल पर अपना सकते हैं।

आइए जानते हैं, आखिर स्क्वॉट एक्सरसाइज है क्या, इसे कैसे करते हैं और इसे कितनी तरह से कर सकते हैं।

क्या है स्क्वॉट 
स्क्वॉट ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी भी एक्युपमेंट की जरूरत नहीं होती। लेकिन हाई लेवल पर आप बार्बेल, प्लेट्स, डम्बेल, हेक्स बार आदि का भी यूज कर सकते हैं।

टिप (Tip) : यदि आप बिगिनर हैं, तो आप पहले सिंपल स्क्वॉट से शुरुआत करें, उसके बाद ही वेट का प्रयोग करें। यदि आप शुरुआत में ही वेट का प्रयोग करने लगेंगे तो हो सकता है ये आपके लिए नुकसानदेेह हो। क्योंकि इससे आपके पैर में सोरनेस (दर्द) हो सकता है।

कैसे करते हैं स्क्वॉट 
स्क्वॉट करने के लिए आपको अपनी लोअर बॉडी का यूज करना होता है और यदि चाहें तो बैलेंस करने के लिए अपने हाथों को सामने की ओर रख सकते हैं। 

आपको सबसे पहले सीधे खड़े होकर हाथ सामने की ओर करना है और फिर बैक को स्ट्रेट रखते हुए पीछे की ओर बैठें, जैसे की आप कुर्सी पर बैठते हैं। बस याद रखें आपको इसे करने के लिए अपने आपको लगभग 90-100 डिग्री पर पीछे की ओर (फोटो में दिखाए मुताबिक) बैठना है।

इसे करते समय ध्यान रखें कि 
लोड आपके क्वार्ड्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग मसल्स पर आना चाहिए।
आपके घुटने पंजों के ज्यादा आगे नहीं जाने चाहिए।
नीचे जाकर आधा सेकेंड रुकें और फिर ऊपर की ओर आएं।
कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 50 स्क्वॉट जरूर करें और धीरे-धीरे इनकी संख्या भी बढ़ाएं। इससे आपके किसी अन्य बॉडी पार्ट्स के साथ लोअर बॉडी पर भी काम होता रहेगा।

आप नीचे दिए हुए वीडियो को देखकर भी समझ सकते हैं कि स्क्वॉट कैसे करते हैं।

स्क्वॉट के प्रकार 
1. बॉडी वेट स्क्वॉट 
इस वेरिएशन को करने के लिए आपको किसी भी एक्यूपमेंट की जरूरत नहीं होती। इसमें आपको स्क्वॉट की बेसिक फॉर्म को फॉलो करना है। इसे करने के लिए आपको अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखते हुए हाथ आगे करते हुए पीछे की ओर नीचे लगभग 90-100 डिग्री तक बैठना है।

आधा सेकेंड रुकने के बाद आपको फिर ऊपर की ओर आना है। इस दौरान अपनी बैक को स्ट्रेट बनाए रखें और सामने या ऊपर की ओर देखें।

वीडियो में देखें बॉडी वेट स्क्वॉट करने का सही तरीका : 



2. बार्बेल स्क्वॉट 
ये सबसे कॉमन स्क्वॉट है जिसे अधिकतर लोग करते हैं। जिम में इसके लिए मशीन भी उपलब्ध होती हैं। 

इसे करने के लिए आपको अपने कंधे के पीछे बार्बेल में अपनी क्षमतानुसार वेट लगाकर स्क्वॉट लगाना होता है। इसमें आपकी पोजिशन नॉर्मल स्क्वॉट होनी चाहिए। बस इसमें आपके हाथ सामने की जगह बार्बेल को पकड़ने में काम आते हैं।

इसे करने से पहले आपको पहले प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए उसके बाद ही इसे ट्राय करें।

वीडियो में देखें बार्बेल स्क्वॉट करने का सही तरीका : 



3. फ्रंट स्क्वॉट 
फ्रंट स्क्वॉट ने काफी जल्दी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली है। इसे सारे एथलीट्स करते हैं क्योंकि इसमें क्राॅसफिट के सारे प्रोटोकॉल पूरे होते हैं। ओलंपिक लिफ्ट्स में ये एक मेन फॉर्म है। इसमें आपको वेट आगे की ओर अधिक लगता है इसलिए इसे बैक स्क्वॉट की अपेक्षा कठिन माना जाता है।

इसे करने के लिए आपको अपने कंधों पर आगे की ओर से बार्बेल रखना होता है और इसमें आपके क्वाड्रिसेप्स और बैक पर लोड आता है। 

वीडियो में देखें फ्रंट स्क्वॉट करने का सही तरीका : 



4. सूमो स्क्वॉट 
इसे करने के लिए आपको अपने पैरों को कंधे से अधिक चौड़ा करना होता है, जिससे नीचे बैठते समय लोड आपकी इनर थाइज पर आए।

सूमो स्क्वॉट को डंबल या फिर बार्बेल दोनों से कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको डंबल को चिन के नीचे या फिर नीचे की ओर पकड़ना होता है और फिर जितना हो सके नीचे तक आना है। ध्यान रहे कि इसमें इनर थाइज आपका मेन मसल्स रहेगा। 

वीडियो में देखें सूमो स्क्वॉट करने का सही तरीका : 



5. जंप स्क्वॉट
ये एक बॉडी वेट स्क्वॉट है, जिसे करने के लिए आपको अपने पैर कंधे की चौड़ाई से थोड़ी दूर रखने हैं। इसे करने के लिए स्क्वॉट की चेयर पोजिशन में आकर आपको ऊपर की ओर जंप करना है और वापस उसी स्थिति में आना है।

लेकिन ध्यान रखें कि आपको जंप अपने पंजों पर करना है न कि एड़ी पर। नीचे आते समय आप अपनी बॉडी को लूज रखेंगे तो बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं।

वीडियो में देखें जंप स्क्वॉट करने का सही तरीका : 





No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"