व्यायाम हमारी सेहत के लिए हमेशा ही लाभदायक रहा है। व्यायाम हमको न सिर्फ सेहतमंद रखता हैं बल्कि हमें बेहतर जीवन भी प्रदान करता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि व्यायाम आपके बेहतर सेक्स के लिए भी जरूरी होता है। व्यायाम व सेक्स को एक दूसरे से जोड़कर इसलिए भी देखा जाता है क्योंकि जहां व्यायाम व सेक्स दोनों ही आपके तन व मन को स्वस्थ रखते हैं। व्यायाम से हमारे मस्तिष्क को शांति मिलती है और मस्तिष्क में शांति और पर्याप्त ऑक्सिजन मिलने के कारण हम हर काम को मन लगा कर पाते हैं और किसी भी काम को करने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करते हैं, तो आइए जानें अच्छे सेक्स के लिए कौन-कौन से व्यायाम आपकी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े - लव बाइट क्या है और इसे देने का तरीका
इसे भी पढ़े - क्या सच में हस्तमैथुन से लिंग होता है छोटा
इसे भी पढ़े - सेक्स लाइफ में बाधा बनने वाली बीमारियां
सेक्स को बेहतर बनाने के लिए करें तैराकी -
कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों में शोध के दौरान पाया गया है कि 60 की उम्र को पार करने वाले जो महिला व पुरूष तैराकी करते हैं, उनकी सेक्स लाइफ किसी नवयुवक की सेक्स लाइफ की तरह ही होती है। तैराकी आपके शरीर के खून का प्रवाह, शरीर का लचीलापन व ताकत को बढ़ाती है। साथ ही यह पुरुषों में होने वाले स्तंभन दोष को भी दूर (erectile dysfunction) करती है।
कार्डियो एक्सरसाइज बनाये सेक्स को बेहतर -
यह आपकी सेक्स क्षमता में काफी बढ़ोतरी करती है। इस व्यायाम को करते समय आपके दिल की धड़कने तेजी से चलती है। इसको करने के लिए आप तेजी से चलना व साइकिल चला सकते है। इसको महिलाएं व पुरुष दोनों ही कर सकते हैं और यह दोनों के लिए ही सामान रूप से फायदेमंद होती है।
मेढ़क पोज़ से होंगे आप सम्भोग के लिए तैयार -
मेढ़क की तरह किए जाने वाला यह व्यायाम आपकी जांघों के निचले भाग को और आपके कूल्हे को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा यह आपके तनाव को भी दूर करने का काम करता है।
हिंज पोज सेक्स के लिए अच्छा -
यह व्यायाम आपके शरीर को आपके नियंत्रण में रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसे करने के लिए आपको आपनी पीठ को पीछे की ओर ले जाना होगा। कुछ सेकेंड तक इस मुद्रा में रहने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
किजिल्स पोज से सेक्स करने की ताकत में इजाफा -
यह व्यायाम आपके मूत्राशय संबंधी समस्याओं को ठीक करता है और आपकी पीठ के निचले हिस्से को मजबूत करता है। इसको करने से आप ऑर्गेज्म को जल्द ही प्राप्त कर लेते हैं। महिलाओं के लिए यह व्यायाम काफी फायदेमंद होता है, जबकि पुरुषों में भी इसको करने से शीघ्रपतन की समस्या ठीक हो जाती है।
प्लांक पोज से सेक्स को बनाएं रोमांचक -
यह आपके पेट के नीचे की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए बेहद ही कारगर साबित होती है। इसेक अलावा यह आपकी भुजाओं के ऊपरी हिस्से, जांघों व कूल्हों के लिए भी अच्छी होती है। इससे आपके शरीर के कई हिस्से मजबूत बनते हैं।
कैट स्ट्रैच पोज से यौन शक्ति को बढ़ाएं -
कैट स्ट्रैच को आप पहले योगासनों में भी देख चुके होंगे। इस तरह के आसन को करने से आपकी रीढ़ की हड्डी और सांसों की प्रक्रिया ठीक होती है। इससे आपको सेक्स के दौरान किसी तरह की थकान महसूस नहीं होती है।
इसे भी पढ़े - कंडोम के बिना सेक्स करने के जोखिम
इसे भी पढ़े - संम्भोग नही करने के फायदे और नुकसान
इसे भी पढ़े - कामेच्छा की कमी के लक्षण, कारण, इलाज
साथी के साथ एक्सरसाइज करने से बढ़ती है सेक्स क्षमता -
साथी के साथ व्यायाम करना आपको उनके और करीब लाता है। कई शोध यह बताते हैं कि साथ में व्यायाम करना भी चरम आनंद तक पहुंचने के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप दोनों ही एक साथ दौड़ लागते हैं या कुछ और व्यायाम करते हैं तो आपका रिश्ता और मजबूत होगा जो आपकी सेकस लाइफ में आपकी मदद करेगा।

