गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

जाने लिपस्टिक लगाने से क्या क्या नुकसान हो सकता है

Image SEO Friendly


खूबसूरत दिखना किसे पसंद नहीं। शायद इसी वजह से आकर्षक दिखने के लिए बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। इन्हीं सौंदर्य उत्पादों में महिलाओं की पहली पसंद लिपस्टिक भी शामिल है। वैसे इन लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय क्या जहन में यह सवाल आता है कि होठों पर रंग की परत नहीं बल्कि रसायन की परत चढ़ाई जा रही है। जी हां, कई सारी लिपस्टिक में केमिकल का प्रयोग किया जाता है, जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। हम लिपस्टिक के नुकसान से संबंधित बात डराने के लिए नहीं बल्कि सतर्क करने के लिए कह रहे हैं। लिपस्टिक लगाने से क्या होता है, कैसे लिपस्टिक शरीर के लिए जहरीली और नुकसानदायक हो सकती है, यह जानकारी हम इस लेख में विस्तार से बता रहे हैं।

लिपस्टिक लगाने के नुकसान
लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय महिलाओं को इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहा जा सके। इसी वजह से हम नीचे विस्तार से लिपस्टिक और इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

1. केमिकल युक्त
लिपस्टिक का निर्माण करने में कई तरह के कमेकल का भी प्रयोग किया जाता है, जिनकी वजह से शरीर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ सकता है । कई लिपस्टिक में लेड का उपयोग भी किया जाता है। खासकर, लिपस्टिक का रंग बनाने के लिए। एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद एक अध्ययन के मुताबिक लिपस्टिक में रंग बनाने के लिए मैंगनीज, लेड और कैडमियम का इस्तेमाल किया जाता है । इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होठों की रंगत का काला पड़ना और उसके बार-बार सूखने जैसी समस्या हो सकती है । लिपस्टिक में मौजूद केमिकल के अन्य नुकसान के बारे में हम लेख में आगे बता रहे हैं।

2. एलर्जी
माना जाता है कि लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से एलर्जी भी हो सकती है। एक शोध के मुताबिक इसमें इस्तेमाल होने वाली कृत्रिम डाई जब मुंह के माध्यम से शरीर के अंदर पहुंचती है, तो उससे एलर्जी और डर्मेटाइटिस , त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल चकत्ते) हो सकता है । एलर्जी होने का कारण कुछ और नहीं बल्कि लिपस्टिक में मौजूद केमिकल होता है। इसी वजह से कहा जाता है कि हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।

3. आंखों में जलन
ब्यूटी कॉस्मेटिक्स आंखों में होने वाली जलन के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। वैसे तो आंखों में जलन काजल या मस्कारा लगाने से होती है, पर कई महिलाएं लिपस्टिक को आई शेडो की तरह इस्तेमाल में लाती हैं। ऐसे में केमिकल युक्त लिपस्टिक आंखों में जलन का कारण बन सकती है ।

4. पेट संबंधी समस्या
लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पेट संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक होठों में लगाने वाले सौंदर्य उत्पादों में कई केमिकल का इस्तेमाल होता है। इन रसायन में लेड भी शामिल है। होठों पर लगी लिपस्टिक की वजह से लेड मुंह के माध्यम से पेट तक पहुंच सकता है, जिस वजह से पेट में दर्द, किडनी और लिवर संबंधी समस्या हो सकती है। शोध में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वैसे तो लिपस्टिक में लेड की कम मात्रा पाई जाती है। बावजूद इसके मेटल युक्त लिपस्टिक के बार-बार होठों पर लगाने से यह पेट में पहुंचकर परेशानी पैदा कर सकता है।

5. मस्तिष्क संबंधी समस्या
लिपस्टिक लगाने से मस्तिष्क से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। रिसर्च में कहा गया है कि लिपस्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला लेड न्यूरल डैमेज यानी दिमाग संबंधी क्षति की वजह बन सकता है । मुंह के माध्यम से शरीर में पहुंचने की वजह से लिपस्टिक में मौजूद केमिकल अधिक हानि कर सकते हैं। इसमें मौजूद लेड की वजह से याददाश्त कम हो सकती है। मस्तिष्क में अधिक मात्रा में लेड पहुंचने से नर्व ट्रांसमिशन में बाधा पहुंच सकती है और यह शरीर में कैल्शियम की पूर्ति को बाधित कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद कैडमियम भी सुरक्षित नहीं है, यह मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है ।

6. गर्भावस्था के लिए हानिकारक
लिपस्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेड की वजह से यह गर्भावस्था के लिए भी खतरनाक हो सकता है। यह गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से गर्भपात तक की समस्या हो सकती है। दरअसल, लिपस्टिक होठों के जरीए पेट तक पहुंच सकती है, जिससे रक्त में लेड का लेवल बढ़ सकता है। गर्भवतियों में लेड यानी सीसा आसानी से प्लेसेंटा को पार कर सकता है, जिससे बच्चे में जन्मजात लेड टॉक्सिटी होने का खतरा बढ़ सकता है ।

7. बांझपन
माना जाता है कि लिपस्टिक में मौजूद विभिन्न केमिकल की वजह से बांझपन की समस्या भी पैदा हो सकती है। महिलाएं दिनभर में कई बार लिपस्टिक होठों पर लगाती हैं, जिसकी वजह से लिपस्टिक में मौजूद केमिकल मुंह के रास्ते से पेट में पहुंचते हैं। यह केमिकल पेट में जाकर बांझपन जैसी परेशानी को उत्पन्न कर सकते हैं। लिपस्टिक को लेकर किए गये एक शोध में भी इस बात का जिक्र किया गया है। खासकर, लिपस्टिक में पाए जाने वाले लेड की मात्रा को इसका जिम्मेदार माना गया है ।

8. हार्मोनल असंतुलन
कॉस्मेटिक्स में मौजूद केमिकल हार्मोनल असंतुलन के लिए भी जिम्मेदार माने जाते हैं। कॉस्मेटिक्स का उत्पादन करते समय इस्तेमाल होने वाले रसायन शरीर के हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं, जिससे वह असंतुलित हो सकते हैं ।

लिपस्टिक के साइड इफेक्ट से बचाव
लिपस्टिक के नुकसान के बारे में तो आप जान ही चुके हैं। ऊपर बताए गये लिपस्टिक के साइड इफेक्ट से बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं, जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बता रहे हैं।
  • सबसे पहले तो हर्बल लिपस्टिक का चयन करें।
  • लिपस्टिक खरीदते समय हमेशा इस्तेमाल की जानी वाली सामग्री के बारे में जरूर पढ़ें।
  • लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर एक बेस जरूर लगाएं।
  • बेस बनाने के लिए कन्सीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह होठों और लिपस्टिक के बीच एक परत बना देता है। ऐसा करने से लिपस्टिक के साइड इफेक्ट से बचाव किया जा सकता है।
लिपस्टिक लगाने से क्या होता है, यह हम विस्तार से बता चुके हैं। अब आप लिपस्टिक खरीदते समय इससे होने वाले नुकसान को ध्यान में रखकर हर्बल लिपस्टिक या केमिकल रहित प्रोडक्ट का ही चुनाव करें। खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए उत्पादों का इस्तेमाल करना गलत नही है, लेकिन लापरवाही से पदार्थ खरीदकर स्वास्थ्य की अनदेखी करना हानिकारक हो सकता है। लेख में बताए गए लिपस्टिक के नुकसान बताने का हमारा उद्देश्य पाठक को सतर्क करना है। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"