चेहरे की खूबसूरती को उभारने और निखारने में मेकअप की अहम भूमिका होती है। खासतौर पर आंखों के मेकअप पर पूरे चेहरे की सुंदरता निर्भर करती है। आंखों में लगा काजल, कंडिशनिंग की गई बड़ी बड़ी पलकें और ड्रेस के हिसाब से चुना गया आई शैडो, डेली या पार्टी लुक में चार चांद लगा सकता है। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप में मस्कारा का इस्तेमाल भी प्रभावी माना जाता है, बशर्ते मस्कारा लगाने का तरीका सही होना चाहिए। इस लेख में जानिए कि पलकों को खूबसूरत, घना और बड़ा दिखाने के लिए मस्कारा कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस लेख में मस्कारा लगाने का तरीका, सावधानियों और टिप्स की भी चर्चा की गई है।
सही तरीके से मस्कारा लगाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए?
मस्कारा लगाने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की जरूरत होती है –
- आपका पसंदीदा काजल
- आंखों के लिए प्राइमर
- आई शैडो
- आई लाइनर
- मस्कारा लगाने के लिए ब्रश (वैंड)
- आई लैशेज कर्लर
मस्कारा लगाने से पहले आंखों पर लगाए जाने वाले अन्य मेकअप को पहले पूरा कर लें। आंखों के पूरे मेकअप के बाद सबसे आखिर में मस्कारा लगाना सही रहता है। पलकों पर मस्कारा लगाने के लिए तैयार कैसे तैयार करना है, आइए नीचे जानते हैं।
- प्राइमर लगाएं – आंखों को मेकअप के लिए तैयार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले पुराने मेकअप के निशान को अच्छी तरह हटा लें। फिर आंखों पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं और इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर लगाना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह मेकअप को लंबे समय तक टिकने के लिए एक प्लेन बेस देता है। प्राइमर पर कोई भी प्रोडक्ट लगाने पर यह उभर कर सामने आता है, क्योंकि यह स्किन को उजला कर सकता है।
- आई शैडो – इसके बाद अपनी पसंद का आई शैडो लगाएं। आई शैडो हमेशा अपने मेकअप और ड्रेस से मिलता-जुलता लगाएं। अगर महिलाएं चाहती हैं कि उनकी पलकें ज्यादा घनी और आकर्षक दिखें, तो वो न्यूट्रल शेड या हल्के न्यूड शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आई लाइनर – खूबसूरत आंखों के लिए आईलाइनर भी जरूरी है। आई लाइनर की फिनिशिंग पर पूरा मेकअप लुक निर्भर करता है, इसलिए आंखों पर लाइनर लगाने की सही विधि जानने के बाद इसका इस्तेमाल करना सही रहेगा। आजकल ब्लैक के साथ कुछ बोल्ड कलर जैसे ब्लू और ग्रीन लाइनर भी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।
मस्कारा सही तरीके से लगे, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, जिसे हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।
- सही मस्कारा का चुनाव – बाजार में मस्कारे के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सारे प्रोडक्ट को अच्छा नहीं माना जा सकता। इसलिए, सही मस्कारे का चुनाव करना बहुत जरूरी है। अपने लिए सूटेबल मस्कारा खरीदने के लिए नीचे लिखी बातों को ध्यान में रखें।
- बाजार में कई रंग के मस्कारे उपलब्ध हैं, आप अपनी पसंद का कोई भी कलर चुन सकती हैं। वैसे, काले रंग का मस्कारा आंखों को ज्यादा ट्रेंडी और चमकदार लुक देता है।
- मस्कारा खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी जरूरत क्या है। क्या आप पलकों को लंबा दिखाना चाहती हैं या आप उन्हें घना और काला करना चाहती हैं। ये सवाल खुद से पूछें, फिर अपनी प्राथमिकता के अनुसार मस्कारा खरीदें।
- पलकों को कर्ल करें – मस्कारा लगाने के लिए पलकों को कर्ल करना जरूरी है। इसके लिए एक अच्छे लैशेज कर्लर का इस्तेमाल करें। लैशेज कर्लर को ऊपरी पलक के नीचे रखकर दबाएं। अच्छी तरह कर्ल करने के लिए कुछ सेकंड के लिए इसे दबाए रखें।
- मस्कारा वैंड पर मस्कारा लें – आमतौर पर मस्कारे के साथ मस्कारा ब्रश भी आता है। इस ब्रश पर मस्कारा लें। ध्यान रहे, अगर ब्रश पर मस्कारा ज्यादा आ जाए, तो इसे मस्कारे की शीशी के ऊपरी भाग पर निकाल दें, ताकि वो वापस शीशी में चला जाए।
- पलकों पर पहला कोट लगाएं – अब मस्कारा ब्रश से ऊपरी पलक पर जड़ों से सिरों की ओर मस्कारा लगाएं। पलकों की जड़ों में मस्कारा ज्यादा हो और सिरों पर बेहद कम। इससे आपकी पलकों के बाल मोटे और अलग अलग दिखाई देंगे।
- निचली पलकों के लिए भी ऐसा करें – नीचे वाली पलकों पर भी ब्रश की मदद से मस्कारा लगाएं। जड़ों से सिरों तक बिलकुल ध्यान से मस्कारा लगाएं। नीचे की पलकें छोटी होती हैं, इसलिए इन पर मस्कारा लगाने के लिए ब्रश के अगले भाग का इस्तेमाल करें, जहां ब्रश के रेशे छोटे और बारीक होते हैं।
- ब्रश से एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को बाहर निकालें – अगर लगता है कि पलकों पर मस्कारे की मात्रा कुछ ज्यादा है, तो एक साफ ब्रश की मदद से पलकों से अतिरिक्त मस्कारा निकाल दें। इससे एक जगह एकत्रित हुआ मस्कारा पलकों पर अच्छी तरह से फैलकर चिपक जाएगा।
- दूसरा कोट लगाएं – पलकों को ज्यादा काला दिखाने के लिए आप मस्कारे का दूसरा कोट भी लगा सकते हैं। वैसे, अच्छी गुणवत्ता वाले मस्कारे को दोबारा लगाने की जरूरत कम ही पड़ती है।
- जरूरत हो तो दोबारा कर्ल करें – पलकों को फिनिशिंग देने के लिए अंत में एक बार और लैशेज कर्लर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह मस्कारा लगाने का सही तरीका आपको एक परफेक्ट लुक दे सकता है।
मस्कारा लगाने का तरीका जानने के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, जैसे:
- मस्कारा निकालते समय मस्कारे की ट्यूब, शीशी या बोतल में ब्रश को पंप की तरह बार-बार अंदर बाहर न करें, क्योंकि इससे ट्यूब में हवा भर सकती है और आपके कीमती प्रोडक्ट में थक्के बन सकते है।
- पलकें घनी और मोटी दिखाई दें, इसके लिए मस्कारा लगाने से पहले और मस्कारा सूखने के बाद उन्हें कर्ल करें।
- मस्कारा लगाने के लिए बहुत सारे ब्रश मिलते हैं, इसलिए अपनी पलकों के हिसाब से पतला, मोटा या लंबा ब्रश खरीदें।
- मस्कारा खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट देख लें और यह भी चेक करें कि कहीं इसमें सूखा हुआ मस्कारा न भरा हो।
- अगर आई लैशेज बड़ी और घनी हों, तो आप ट्रांसपेरेंट (बिना कलर वाला) मस्कारा लगाएं। इससे आपकी पलकें क्लीन और सुंदर दिखाई देंगी।
- कांटेक्ट लेंस पहनने वाली महिलाएं पहले लेंस पहनें, फिर मस्कारा लगाएं।
- पलकें हाइलाइट करने के लिए मस्कारा के कम से कम दो-तीन कोट लगाएं।
- आंखों में एलर्जी की समस्या होने पर मस्कारा न लगाएं।
- अगर आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो निचली पलकों पर मस्कारा लगाने से बचें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पलकों को लंबी दिखाने के लिए मस्कारा कैसे इस्तेमाल करें?
पलकों को लंबी दिखाने के लिए हमेशा ऊपर की ओर देखकर, जड़ों से सिरों की ओर मस्कारा लगाएं। इसके दो से तीन कोट लगाएं।
आंखों के ऊपरी भाग पर मस्कारा फैलने से कैसे रोकें?
इसके लिए आप मस्कारा ब्रश से अतिरिक्त मस्कारा साफ कर दें, फिर पलकों पर लगाएं। एक कोट सूखने के बाद दूसरा कोट लगाएं।
मस्कारा लगाते हुए हाथ को कांपने से कैसे रोकें?
मस्कारा लगाते समय अपनी कोहनी को किसी मेज या दीवार पर टिका लें, इससे हाथ नहीं कांपेगा।
पलकें घनी दिखाने के लिए मस्कारा कैसे लगाएं?
वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा का इस्तेमाल करें और अपनी पलकों को भरा हुआ बनाने के लिए कम से कम दो कोट लगाएं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।