गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

क्या है कंसीलर और इसे कैसे लगाते हैं

 
Image SEO Friendly

क्या आप भी चेहरे के जिद्दी काले घेरों को छुपाने के लिए भारी फाउंडेशन का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, लेकिन वे गायब होने का नाम नहीं लेते? अगर ऐसा है तो घबराइए नहीं। हमारे पास इस समस्या के लिए एक प्रभावी समाधान है, कंसीलर। जी हां, आपने सही सुना। कंसीलर काले घेरों, धब्बों और मुंहासों को छुपाने के लिए सबसे प्रभावी मेकअप उत्पाद है। इस लेख में जानिए स्टेप बाय स्टेप कंसीलर लगाने का तरीका और इसे लगाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में।

स्किन टाइप के अनुसार कंसीलर का चुनाव कैसे करें?
कंसीलर का मुख्य काम त्वचा के गहरे भागों की रंगत में निखार लाना है। इसका उपयोग काले घेरों के साथ, नाक और मुंह के आस पास की काली पड़ी त्वचा, मुंहासों और डार्क स्पॉट्स को छुपाने के लिए भी किया जा सकता है।  कंसीलर खासतौर पर दो प्रकार के होते हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए किया जा सकता है। नीचे दोनों प्रकार के कंसीलर के बारे में विस्तार से बताया गया है।

1. क्रीम कंसीलर
किस तरह की त्वचा के लिए उचित – नॉर्मल से तैलीय त्वचा।

इस प्रकार के कंसीलर का टेक्सचर क्रीमी होता है। यह नॉर्मल से तैलीय त्वचा के लिए बेहतरीन तरीके से काम करता है। क्रीमी होने के कारण यह काले घेरों को पूरी तरह कवर करने में मदद कर सकता है। इस तरह के कंसीलर का उपयोग काले घेरों के साथ डिसकलरेशन को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है।

2. लिक्विड कंसीलर
किस तरह की त्वचा के लिए उचित : ड्राई से कॉम्बिनेशन त्वचा।

ये कंसीलर टेक्सचर में लिक्विड होते हैं, इनका उपयोग रूखी त्वचा के लिए किया जा सकता है। ये बहुत हल्के  होते हैं और त्वचा को नम बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। इन्हें लगाना और त्वचा में ब्लेंड करना आसन होता है। लिक्विड होने के कारण ये त्वचा में आसानी से अवशोषित  हो जाते हैं और डार्क स्पॉट्स पर लाइट से लेकर फुल कवरेज देने में मदद कर सकते हैं।

समस्या के अनुसार कंसीलर कैसे चुनें?
जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंसीलर का उपयोग काले घेरों के साथ, चेहरे की अन्य समस्याएं (काली पड़ी त्वचा, मुंहासों और डार्क स्पॉट्स) के लिए भी किया जा सकता है। इन सभी समस्याओं के लिए अलग-अलग कलर के कंसीलर का उपयोग किया जाता है। इन्हें आमतौर पर कलर करेक्टर भी कहा जाता है। अगर किसी को कई तरह की समस्याएं हैं, तो एक ही चेहरे पर कई रंग के कलर करेक्टर का उपयोग किया जा सकता है। इन सभी के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

1. काले घेरों के लिए
कुछ प्रकार के काले घेरों में आंखों के नीचे की त्वचा नीली पड़ने लगती है। इस तरह की समस्या के लिए ऑरेंज और येल्लो रंग के कलर करेक्टर को मिक्स करके उपयोग किया जा सकता है। ये आंखों के नीचे के हिस्से की रंगत को निखारकर, डार्क सर्कल्स का उपाय करने में मदद करेंगे। अगर स्किन टोन हल्का है तो इन कलर के हल्के शेड का उपयोग होगा। वहीं, अगर किसी की त्वचा का रंग गहरा है तो इन कलर्स का डार्क शेड इस्तेमाल किया जायेगा।

2. मुंहासों के लिए
मुंहासों और उसके आस पास की त्वचा अक्सर लाल पड़ जाती है। ऐसे में, वहां की त्वचा के लिए हरे रंग के कलर करेक्टर का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रभावित क्षेत्र के लालपन को सामान्य करने में मदद करता है।

3. डार्क स्पॉट्स के लिए
डार्क स्पॉट्स के लिए साधारण कंसीलर के साथ ऑरेंज या पीच कलर के कलर करेक्टर को मिलाकर लगाया जा सकता है। ये एक्ने, पिगमेंटेशन या अन्य किसी कारण से हुए डार्क स्पॉट्स को छुपाने और त्वचा का रंग निखारने में मदद करते हैं।

कंसीलर लगाने का सही तरीका
नीचे स्टेप बाय स्टेप कंसीलर लगाने का तरीका बताया गया है, जिसकी मदद से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की तरह कंसीलर लगाया जा सकता है।

1. चेहरे को करें तैयार
सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश की मदद से धो लें और स्क्रब की मदद से एक्सफोलिएट कर लें। अब उसे तौलिए से थपथपा कर पोंछें और मॉइस्चराइजर लगा लें। अब प्राइमर लगाने के सही तरीका अपनाकर, चेहरे पर प्राइमर लगा लें। यह मेकअप को देर तक टिके रहने में मदद करेगा।

2. डार्क सर्कल्स को छुपाएं
अब ऑरेंज और येल्लो रंग के कलर करेक्टर को मिलाकर, आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों पर लगाएं। इसके लिए आंखों के नीचे इससे एक लाइन खींचें और फिर डार्क सर्कल की लंबाई के अनुसार, कंसीलर को गालों की ओर लाते हुए एक वी-शेप बनाएं। इससे फुल कवरेज मिलेगा। अब इसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से थपथपा कर ब्लेंड कर लें।

3. नाक के आस-पास का लालपन
अगर चेहरे पर मुंहासे हैं या नाक के आसपास की त्वचा लाल पड़ गई है तो हरे रंग के कलर करेक्टर का उपयोग करें। इसे उंगली की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से थपथपा कर ब्लेंड कर लें।

4. डार्क स्पॉट्स के लिए
त्वचा के किसी भी हिस्से पर मौजूद डार्क स्पॉट्स, धब्बों या अन्य किसी प्रकार के निशान के लिए, अपनी स्किन टोन के अनुसार ऑरेंज या पीच रंग के कलर करेक्टर लगाएं। इसकी थोड़ी सी मात्रा को उंगलियों या ब्रश की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और फिर उसे ब्लेंड कर लें।

5. सेट करें मेकअप
पूरे चेहरे के डार्क स्पॉट्स को विभिन्न रंग के कलर करेक्टर से कवर कर लेने के बाद, चेहरा रंगीन सा लग सकता है। ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है। ऐसे में अपने चेहरे पर थोड़ी मात्रा में फाउंडेशन लगाएं और उसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर ब्लेंड करें। इसके बाद भी अगर डार्क सर्कल्स या डार्क स्पॉट्स दिख रहे हों तो लिक्विड कंसीलर की मदद से उन्हें कवर कर सकते हैं। अंत में, लूस पाउडर की मदद से अपने मेकअप को सेट कर लें।

क्या कंसीलर को फाउंडेशन की तरह इस्तेमाल कर सकते है?
कई लोगों को यह लगता है कि कंसीलर का उपयोग फाउंडेशन की तरह भी किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, दोनों का उपयोग अलग-अलग चीजों के लिए किया जाता है। जहां एक तरफ कंसीलर काले घेरों और डार्क स्पॉट्स को छुपाने में मदद करता है, वहीं फाउंडेशन मेकअप के लिए एक बेस तैयार करता है।

प्रो-टिप – अगर आप हेवी फाउंडेशन का उपयोग नहीं करना हो तो सीसी क्रीम  का उपयोग कर सकते हैं।

यह जानने के बाद कि कंसीलर कैसे लगाया जाता है, आगे जानिए कंसीलर लगाने के कुछ अन्य टिप्स।

कंसीलर लगाने के कुछ और टिप्स और सावधानियां
कंसीलर लगाने का तरीका जानने के साथ, इससे जुड़ी अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे –
  • कोशिश करें कि कंसीलर को हमेशा सूरज की रोशनी में ही लगाएं। इससे पता रहेगा कि कितना कंसीलर लगाने की जरूरत है।
  • आंखों के नीचे कंसीलर के बिंदु लगाने की जगह त्रिकोण बनाए (जैसा कंसीलर लगाने के तरीके में बताया गया है)। इस तरह लगाने से यह फैलने और त्वचा में अवशोषित होने में आसान रहता है।
  • चाहें तो आईशैडो लगाने से पहले आंखों के ऊपर थोड़ा सा कंसीलर लगा सकते हैं। यह आईशैडो को देर तक टिके रहने में मदद करेगा।
  • लिप बाम के बाद लिप प्राइमर की जगह होठों पर कंसीलर का उपयोग किया जा सकता है। यह लिपस्टिक को फैलने से बचाएगा और देर तक टिके रहने में मदद करेगा।
  • कंसीलर को लगाने के बाद उसे हमेशा थपथपा कर ब्लेंड करें।
  • अगर पसीने के कारण कंसीलर में क्रीस आने लगे तो टिश्यू की मदद से उसे थपथपा कर ब्लेंड करें।
  • हमेशा अपनी त्वचा और समस्या के अनुसार ही कंसीलर का चुनाव करें।
  • कभी भी किसी लोकल कंसीलर का उपयोग न करें। हमेशा एक अच्छे व विश्वसनीय ब्रांड के प्रोडक्ट का ही उपयोग करें।
इस बात को अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि किस तरह के कंसीलर का उपयोग कर आप अपने मेकअप को प्रभावी बना सकते हैं। अगर आपने आज से पहले कंसीलर का उपयोग नहीं किया है तो लेख में बताए गए तरीके से कंसीलर लगा सकते हैं। इसके साथ ही बताई गईं सावधानियों का भी पूरा ध्यान रखें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"