गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

फिर एक पलायन (पहाड़ी कहानी) श्याम सिंह बिष्ट

Image SEO Friendly

जिस माता-पिता ने पहाड़ों में रहकर पहाड़ों से भी ज्यादा हौसला वह कठोर परिश्रम करके अपने बच्चे को आज इस काबिल बनाया था कि वहां शहर में जाकर एक अच्छी जॉब कर रहा था ।
अब सिर्फ माता-पिता का एक ही सपना था अपने बेटे की शादी कर दी जाए और घर में अपने बहू और नाती पोते का मुंह देख कर जीवन के अंतिम क्षण अपने पहाड़ में ही व्यतीत हो जाएं ।
पर समय के गर्भ में क्या छुपा है कोई नहीं जानता आज रावत जी और उनकी पत्नी भी इन बातों से अनजान थे ।
आज रावत जी का बेटा अपनी जॉब से छुट्टियां लेकर घर आया हुआ था ।
मां ने अपने बेटे से कहा- बेटा अब तो तुम्हारी जॉब भी अच्छी लग गई है अब हम तुम्हारी फटाफट शादी कर देते हैं । कब तक हम तुम्हारे बूढ़े मां-बाप इन चारदीवारियों को ताकतें रहेंगे तुम्हारी शादी हो जाएगी तो घर का आंगन भी खिला रहेगा,और हम लोगों का भी ध्यान रखने वाला कोई होगा । बूढ़े मां -बाप को और क्या चाहिए सिर्फ बुढ़ापे में एक शहारा ।
रावत जी बोले - बेटा तुम्हारी मां ठीक कह रही है अब तो तुम अपने पैरों पर खड़े भी हो गए हो और शादी लायक तुम्हारी उम्र भी हो गई है फटाफट शादी कर लो हम भी अपने बहू और नाति- पोतै का मुंह देख लेंगे, तुम्हारे बच्चे हो जाएंगे तो बच्चों के साथ हमारा भी मन लगा रहेगा ।

रावत जी के बेटे नै माता -पिता की बात सुनकर कुछ सोचने के उपरांत - अपने माता- पिता से बोला शादी तो मैं कर लूंगा वह करनी जरुरी भी है ।
पर पापा मेरी भी एक शर्त है, बेटे की बात सुनकर मां ने सोचा शायद बच्चा अभी भी खिलौने लेने वाली जिद कर रहा होगा, मां का हृदय है अपने बच्चों के लिए हमेशा सकारात्मक ही सोचता है । पर यहां बात कुछ और ही थी।
बेटा बोला-पापा शादी के बाद आप और हम लोग यहां पर पहाड़ों में नहीं रहेंगे, हम सब लोग शहर को चले जाएंगे, शहरों में जीवन यापन करने के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं हैं,ऊपर से आप लोगों का बुढ़ापा शरीर इस अवस्था में आप लोगों कि भी देखभाल जरूरी है । और मैं भगवान की दया से इतना कमा ही लेता हूं कि आप लोगों की उचित देखभाल कर सकूं ।
मम्मी - वहीं पर एक टू रूम सेट लेंगे जीसका फरंट 30 का होगा और लैट्रिंग -बाथरुम saprate होगा, और तौ और वहां जोशी जी व नेगी जी भी रहते हैं वह भी पहाड़ी है, आपका आना -जाना और मन लगा रहेगा ।
और पापा आजकल के वक्त में कौन सी पढ़ी -लिखी बहू खेती-बाड़ी करना चाहती है और आप ही देख लो बगल में जो लक्षी रहता है, वह भी अपने बच्चों को साथ लेकर चला गया है वह तो सिर्फ ₹ 10 -15 हजार कमाता है, मैं तो उससे फिर भी बेहतर हूं ।

बेटे की बात सुनकर पापा ने सोचा - शायद बेटा शहर जा कर इंग्लिश ज्यादा सीख गया हो तभी तो ऐसी बातैं कर रहा है ।
रावत जी अपने बेटे से बोलै- बेटा शादी कै बाद अपनी पत्नी व अपनी मां को ले जाना, मैं यहीं पर ही रहूंगा मैं कहीं नहीं जाने वाला, बाकी तुम्हारी और तुम्हारी मां की मर्जी, जिसका जहां मन करे वही रहे मेरी तरफ से सब स्वतंत्र हैं !

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"