गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दो चतुर- झारखण्ड/मुंडारी लोक-कथा

Image SEO Friendly

एक गाँव में एक बूढ़ा अपनी बुढ़िया के साथ रहता था। काफी उम्र हो जाने पर उनके दो बच्चे पैदा हुए। एक दिन किसी बात पर बूढ़ा और बुढ़िया झगड़ पड़े। बुढ़िया दोनों बच्चों को लेकर रातों-रात मायके चली गई।

सवेरे बूढ़ा सोकर उठा तो पाया कि बुढ़िया और बच्चे गायब हैं। वह गुस्से में आकर उन्हें खोजने के लिए लाठी लेकर घर से निकला और बुढ़िया के मायके की ओर चल पड़ा।

बहुत दूर जाने पर उसे एक पंडित मिला। वह पोथी पढ़ रहा था। बूढ़े ने पंडित से पूछा, “भाई, क्‍या आपने तीन लोगों को दो ही पैरों से इधर जाते हुए देखा है?"

पंडित की समझ में बूढ़े की बात नहीं आई। उसने बहाना बनाकर कहा, “मैं जिंदा आदमियों से क्‍या बात करूँ और देखूँ, मैं तो मरे हुए लोगों से ही बात करता हूँ। इसलिए मैं किसी को जाते हुए नहीं देख सका।”

एक-दूसरे की पहेलीनुमा बातों से दोनों चकित हो गए थे। बूढ़े ने कहा, “आप मरे हुए लोगों से कैसे बात करते हैं? हम दोनों एक-दूसरे की बातों का अर्थ समझ लें तो अच्छा हो।"

पंडित ने कहा, “जिस समय आपने मुझसे पूछा, उस समय मैं पोथी पढ़ रहा था। पोथी में मरे हुए लोगों की कहानी लिखी हुई थी।”

पंडित की बात बूढ़े की समझ में आ गई। तब पंडित ने पूछा, “बूढ़े बाबा, आपकी बात मेरी समझ में नहीं आई। तीन लोग दो पैरों से कैसे चल सकेंगे? यह कैसे संभव है?”

बूढ़े ने बताया, “मेरी स्त्री अपने एक बच्चे को गोद में और दूसरे को पीठ में बाँध कर चली गई है।”
पंडित ने बूढ़े की बुद्धि पर विस्मित होते हुए सोचा कि इसने ठीक ही तो कहा।

दोनों का विस्मय मिट गया। पंडित को प्रणाम करके बूढ़ा आगे बढ़ गया। अपनी पत्नी और बच्चों को अपने घर लौटा लाया और आनंवपूर्वक रहने लगा।

”go"