गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

रहस्य की बात: त्रिपुरा की लोक-कथा

Image SEO Friendly

त्रिपुरा के एक गाँव में एक बूढ़ा आदमी मरणासन्न था। उसने अपने बेटे को बुलाया और कहा – “देख बेटा! मैं अपनी मृत्यु से पहले तुम्हें एक सलाह देना चाहता हूँ, अगर तुम इसका पालन नहीं करोगे तो हो सकता है कि जीवन में तुम्हें बहुत दुःख झेलना पड़े।”

बेटा ने कहा – “वह क्या सलाह है बाबूजी?”
“बेटा! औरत को कभी भी कोई गोपनीय बात नहीं बताना चाहे वह तुम्हारी अपनी बीवी ही क्यों न हो, क्योंकि उनके पेट में कोई बात नहीं पचती।”
पिता की मृत्यु हो गयी और वह व्यक्ति खेती–बारी में लगा रहा और पिता के नसीहत को भी भूल गया।
उसकी पत्नी खूब बातें करती थी। जब वह कुआँ पर पानी भरने जाती तो गाँव के औरतों से खूब बातें करती थीं।

एक दिन उस आदमी ने अपनी पत्नी से कहा – सुनो हमारी कमाई अच्छी है। अब इस कच्ची झोंपड़ी की जगह एक पक्का मकान बनाना चाहता हूँ।
दूसरे दिन उसका एक मित्र रास्ते में मिला और उससे बोला – “मैं भी एक नया मकान बनाना चाहता हूँ।”
उस व्यक्ति को लगा कि मेरा मित्र यह क्यों बोल रहा है कि मैं भी एक नया मकान बनाना चाहता हूँ।
कहीं मेरी बीवी ने तो कुछ नहीं बताया।
उसने अपनी बीवी की परीक्षा लेने की सोची।

अगले दिन उसने एक आवारा कुत्ते को मारकर अपने खेत में गाड़ दिया। घर आकर पत्नी से बोला – “आज मुझसे बड़ा अपराध हो गया। मैं तुम्हें बता रहा हूँ, तुम किसी को मत बताना। आज मैंने गलती से आदमी को मार दिया और उसे अपने ही खेत में गाड़ दिया। यह बात किसी को भी मत बताना।”

शाम को उसकी पत्नी कुआँ पर पानी लाने गयी। वह अपनेआप को रोक नहीं पाई और वहां सबको बता दी। वहां पानी लेने एक पुलिस वाले की बीवी भी आती थी। उसने यह बात जाकर अपने पुलिस पति को बता दिया।
अगले दिन पुलिस आयी और उसे पकड़कर ले गयी। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
उसने यह कहा कि मैं अपनी पत्नी की परीक्षा ले रहा था। वह कोतवाल को खेत पर ले गया और जमीन खोदकर कुत्ते की लाश निकाल कर रख दी। उसने कहा –
“मैंने गली के एक आवारा कुत्ते को मारा था जिसने कई लोगों को काट लिया था।” वह बरी हो गया।
उस दिन से वह व्यक्ति कोई भी गोपनीय बात अपनी पत्नी से नहीं बताता था।

”go"