गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

खर्ची पूजा: त्रिपुरा की लोक-कथा

Image SEO Friendly

खर्ची पूजा त्रिपुरा के सभी आदिवासियों की सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। प्राचीन इतिहास राजमाला के अनुसार इन चौदह देवताओं की पूजा सर्वप्रथम राजा त्रिलोचन ने शुरू की, जो महाभारतकाल के राजा युधिष्ठिर के समकालीन थे। इस पूजा के प्रचलन के विषय में एक सुंदर लोककथा प्रचलित है कि राजा त्रिलोचन की रानी हीरावती एक दिन नदी पूजा करने जा रही थी, कि उन्हें आवाज सुनायी दी कि, रानी माँ हमें बचाओ, हमारी रक्षा करो। फिर उन्होंने अपना परिचय चौदह देवताओं के रूप में दिया। देवताओं ने कहा कि हमारे पीछे राक्षस रूपी भैंसा पड़ा है, जिसके डर के कारण हम सेमल के पेड़ पर बैठे हैं। रानी माँ तुमको छोड़कर कोई हमारी रक्षा नहीं कर सकता। यह सुनकर रानी माँ ने कहा, मैं साधारण स्त्री तुम्हारी किस प्रकार सहायता कर सकती हूँ। फिर देवताओं ने रानी को उपाय बताया कि तुम अपना रिया (वक्षस्थल ढकने वाला कपड़ा) इस भैंस पर डाल दोगी तो यह आपके वशीभूत होकर शांत हो जायेगा। उसके बाद इसकी बलि दे देना। रानी ने ऐसा ही किया और प्रजा की सहायता से भैंसे की बलि दे दी गयी।

इसके बाद रानी इन चौदह देवताओं को राजमहल ले आयी। इस घटना का दिन था-आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि। तब से ये चौदह देवता राज परिवार के साथ-साथ समस्त आदिवासी जाति के कुल देवता हैं। प्रतिवर्ष इसी तिथि को इन चौदह देवताओं की पूजा की जाती है।

इन चौदह देवताओं के हिन्दू नाम हैं, हर, उमा, हरि, माँ, वाणी, कुमार, गणम्मा, विधि, पृथ्वी, समुद्र, गंगा, शिखी, काम और हिमाद्री। इन देवताओं की पूर्ण मूर्तियाँ नहीं हैं केवल सिर की मूर्तियाँ हैं। इनमें ग्यारह मूर्तियाँ अष्टधातु की हैं और शेष तीन मूर्तियाँ सोने की हैं। ये हैं-हर, उमा और हरि। इन देवताओं के आदिवासी नाम किसी को मालूम नहीं। केवल मंदिर का पुजारी जिसे चंताई कहते हैं और पीढ़ी-दर-पीढ़ी उसका उत्तराधिकारी ही जानता चला आ रहा है। इस तरह इन नामों का गुप्त रहना ही पवित्रता और जागृत देवता होना माना जाता है।

यह पूजा सात दिन तक चलती है। पूजा के दिन मुहूर्त पर चंताई,राजा की वेषभूषा में आगे-आगे चलता है, और इससे आगे होता है उसका अंगरक्षक, जो तलवार-ढाल लेकर चलता है। चंताई के पीछे होते हैं उसके चौदह सेवक, जो इन देवताओं की एक-एक मूर्ति गोद में लिए होते हैं। देवताओं को साथ लिए, बाँस के छातों से छाया किये रखते हैं। ये सब दर्शनार्थियों सहित, इन देवताओं की मूर्तियों को पास की पवित्र नदी में स्नान करा कर पूजा स्थल पर स्थापित करते हैं। सबसे आगे प्रदेश सरकार की पुलिस का बैण्ड होता है। पूरी तरह सरकारी देख-रेख में यह सब होता है। चंताई द्वारा पहनी जाने वाली विशेष प्रकार की सोने की माला भी सरकारी ट्रेजरी में सुरक्षित रहती है, जो इन्हीं दिनों खजाने से निकाल कर चंताई को दी जाती है।

पूजा का विशेष चरित्र जीव बलि देना है। इस दिन हजारों की संख्या में बकरी, मुर्गी, कबूतरों और हंसों की बलि दी जाती है। कहा जाता है कि पुराने समय में नरबलि की प्रथा थी। राजा गोविंद मानक्य ने १७ वीं शताब्दी में इस नरबलि प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। उसके बाद नरबलि के प्रतीक रूप में मिट्टी से बने आदमी की प्रतीकात्मक बलि दी जाने लगी।

कहते हैं पूजा के दिन चंताई एक दिन को पूर्ण राजा होता था और पूरे शासन की बागडोर एक दिन के लिए चंताई के हाथ होती थी। राजा को भी चंताई की आज्ञा का पालन करना होता था। परंतु यह सब अतीत की बात है।

साल भर केवल इन सात दिनों में से प्रथम दिन ही चौदह देवताओं की पूजा होती है, बाकी पूरे साल केवल तीन देवताओं की पूजा होती है। ये हैं हर शंकर, उमा पार्वती, और हरि विष्णु। बाकी ग्यारह देवता एक लकड़ी के बक्से में बंद करके चंताई की देख-रेख में सुरक्षित रख दिये जाते हैं। खर्ची पूजा स्थल और चौदह देवताओं का मंदिर अगरतला शहर से १५ किलोमीटर दूर उत्तर में खैरनगर के पास है। यह मंदिर राजा कृष्ण मानिक्य ने अठारहवीं शताब्दी के मध्य बनवाया था। प्राचीन मंदिर अगरतला शहर से ५७ किलोमीटर दूर दक्षिण में उदयपुर के पास है।

खर्ची पूजा के इस दिन समस्त त्रिपुरा के आदिवासी लोग अपने कुल देवता की पूजा करने और पुरानी संस्कृति को सँजोए रखने को, हजारों की संख्या में एकत्रित होते हैं। अब यह पूजा केवल आदिवासियों की ही नहीं, अपितु समस्त त्रिपुरावासियों की है। इसमें सभी श्रद्धा तथा आस्था से शामिल होते हैं।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"