पुरुषों में बहुत सी ऐसी बीमारियां होती है जिनके लक्षण सामान्य रूप से नहीं दिखते हैं और सामान्य चेकअप के दौरान भी इनके बारे में नहीं पता चल पाता है, परन्तु कभी कभी यह इस हद तक खतरनाक हो जाती की समय पर इनका पता न लगने के कारण यह बहुत ही खतरनाक रूप धारण कर लेती हैं। यदि सही समय पर इनका इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। इन बिमारियों में प्रोस्टेट कैंसर का नाम भी शामिल है। प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों का पता अगर शुरुआत में ही चल जाए तो इसके इलाज में आसानी होती है।
प्रोस्टेट क्या है?
प्रोस्टेट ग्रंथि केवल पुरूषो में पाई जाती है जो उनके प्रजनन प्रणाली का एक हिस्सा है। प्रोस्टेट एक ग्रंथि है जो कि पेशाब की नली के ऊपरी भाग के चारों तरफ होती है। यह ग्रंथि अखरोट के आकार जैसी होती है जिसका काम वीर्य में मौजूद द्रव पदार्थ का निर्माण करना है।
प्रोस्टेट कैंसर क्या है?
प्रोस्टेट कैंसर प्रोस्टेट की कोशिकाओं में बनने वाला एक प्रकार का कैंसर है। प्रोस्टेट कैंसर आमतौर पर बहुत ही धीमी गति से बढ़ता है। ज्यादातर रोगियों में तब तक लक्षण नही दिखाई देते जब तक कि कैसर उन्नत अवस्था में नही पहुँचता। प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों में से कई मरीजों को तो ज्ञात ही नहीं होता कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हैं। लेकिन एक बार प्रोस्टेट कैंसर विकसित हो जाता है और बाहर की तरफ फैलने लगता है तो यह खतरनाक हो जाता है।
पुरुषों को प्रॉस्टेट कैंसर होने का ख़तरा बहुत ज़्यादा होता है और यह लगभग 15 फ़ीसदी पुरुषों को प्रभावित करता है। प्रॉस्टेट (पुरुष मूत्राशय के पास स्थित ग्रन्थि) से शुरू होनेवाला यह कैंसर शरीर के दूसरे भागों में भी फैल सकता है। यह आमतौर पर 50 वर्ष से अधिक आयुवाले पुरुषों को होता है।
प्रोस्टेट कैंसर के कारण:
- उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट कैंसर के होने का खतरा हो सकता है।
- अधिक धूम्रपान करना प्रोस्टेट कैंसर के होने को बढ़ावा दे सकता है।
- शरीर में बहुत अधिक मोटापा बढ़ने से भी यह हो सकता है।
- सेक्स के दौरान फैला वायरस इस कैंसर को जन्म दे सकता है।
- शारीरिक शिथिलता यानी की व्यायाम न करना भी प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है।
- असुरक्षित तरीके पुरूषों की नसबंदी भी प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है।
- यदि परिवार में किसी को पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ है तो इस कैंसर के होने का खतरा बढ़ा सकताहै।
- बहुत अधिक वसायुक्त मांस खाने से भी प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
- जिन पुरूषों की प्रजनन क्षमता कम होती है उनमें भी प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
- लिंग गुणसूत्रों में गडबडी भी प्रोस्टेट कैंसर का कारण बन सकती है।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।