बहुत से लोग खर्राटों की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार शर्मिन्दगी का भी सामना करना पड़ता है। अधिकांश लोग खर्राटों को एक सामान्य शारीरिक क्रिया मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह समस्या कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है। भी ऐसी ही एक समस्या है जिसमें सोते समय व्यक्ति के नाक में हवा का बहाव कम हो जाता है। जिसकी वजह से सोते समय नाक से सिटी जैसी आवाज आने लगती है। स्लीप एप्निया आज कल एक आम समस्या बन गयी है इस बीमारी में कई बार सोते समय मनुष्य की सांस की नली आंशिक या पूरी तरह से block हो जाती है। जिसकी वजह से वह सही से सांस नहीं ले पाता है। लगभग 5% पुरुष और 3% महिलाये स्लीप एप्निया से पीड़ित होती हैं। यह बीमारी ज्यादातर 40 साल से ऊपर के लोगों में अधिक पाई जाती है। लेकिन कम उम्र में भी इसके मरीज देखे जाते हैं। समय के साथ नींद पूरी न होने की वज़ह से दिल के रोगों का ख़तरा बढ़ सकता है। नींद की कमी से हाई कोलेस्ट्रोल, हाई ट्राइग्लिसेराइड्स और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई दिल से जुडी समस्याएं हो सकती हैं।
बीमारी के कारण :
स्लीप एप्निया नाक की हड्डी के बढ़ने, जीभ का मोटा होना, टॉन्सिाल के होने जैसी समस्याओं के कारण हो सकता है। स्लीप एप्निया में श्वासनली के संकीर्ण या पूरी तरह से बंद हो जाने से मनुष्य की थोड़ी ही देर में नींद खुल जाती है, जिसे एराउजल कहा जाता है। नींद में पॉज को apnea कहते है, जो कुछ seconds से लेकर कई minutes तक का हो सकता है। यह 1 घंटे में 4 से 5 बार भी तक हो सकता है।
बीमारी के लक्षण:
- सुबह उठने के बाद सिर में दर्द होना।
- एकाग्र न हो पाना।
- वजन का बढ़ना।
- सोते समय तेज खर्राटे आना।
- नींद में बेचैनी महसूस करना।
- चिड़चिड़ापन रहना।
- बार बार पेशाब जाना।
- जागते समय गले में हर समय सूखापन रहना या पीड़ा का अनुभव करना।
- साँस की कमी।
- धूम्रपान और शराब का प्रयोग।
- नींद ना आना या सोते समय बार बार जागना।
- सोते समय पसीना आना और सीने में दर्द महसूस करना।
- भरपूर नींद के बाद भी सुस्त और थका हुआ महसूस होना।
- याददाश्त कमजोर होना।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।