कैंसर जैसी बीमारी से आज कौन बाखिफ़ नहीं है, इस बीमारी का नाम सुनते ही लोगो के मन में भय प्रवेश कर लेता है। कैंसर कई प्राकर का होता है, पर अधिकाशतः त्वचा कैंसर से पीड़ित होने का खतरा अधिक रहता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में त्वचा कैंसर सबसे आम प्रकार का कैंसर है। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणे न ही केवल खतरनाक होती है बल्कि हमे समय से पहले बूढ़ा भी बना सकती है, साथ ही इन किरणों में त्वचा कैंसर उत्पन्न करने का भी गुण मौजूद होता है। यूवी विकिरण टैनिंग बूथ या सनलैम्प के द्वारा भी आप की त्वचा तक पहुंच सकता है। त्वचा कैंसर का सबसे खतरनाक प्रकार मेलेनोमा के नाम से जाना जाता है।
आइये जानते है किस प्रकार आप अपनी त्वचा को पराबैगनी किरणों से बचा सकते हैं:
1.हालाँकि ग्रीन टी, लहसुन,रतरबूज, गाजर और पत्तेदार साग जैसे अनेकों प्रकार के खाद्य पदार्थ आपको सूर्य की पराबैगनी किरणों से बचाने में लाभकारी होते है प[रेंतु यदि आप काफी हद तक सनबर्न को रोकना चाहते हैं और त्वचा कैंसर के खतरे से दूर रहना चाहते हैं तो ऐसे में नियमित रूप से अच्छी गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन का उपयोग मेलेनोमा और स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा दोनों को कम करने में मददगार होता है।
2. बाहर जाने से कम से कम 15 से 30 मिनट पहले एसपीएफ ३० वाले सनस्क्रीन का प्रयोग करना न भूलें। साथ ही ऐसे लिप बाम या लिपस्टिक का उपयोग करें जिसमें सनस्क्रीन हो जिसका सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) कम से कम १५ से 30 के बीच में हो।
3. एक व्यापक स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का ही चुनाव करें जो यूवीए और यूवीबी विकिरण दोनों से आपकी त्वचा की रक्षा करें साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि वह जल प्रतिरोधी और उसमें 30 या उससे अधिक का एसपीएफ शामिल हो। क्योकि अन्य प्रकार के सनस्क्रीन आपको केवल धूप से झुलसने से बचा सकते हैं परन्तु त्वचा कैंसर से आपकी रक्षा नहीं कर सकते हैं।
4. यदि आपको बाहर जाना है, तो कोशिश करें कि सुबह 10 बजे से पहले या दोपहर में 4 बजे के बाद ही घर से बाहर निकले। क्योकि दोपहर के समय सूर्य की किरणों में पराबैंगनी किरणें अधिक होती है जो आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।