हृदय में ब्लॉकेज की समस्या के कारण होने वाली इस बीमारी से दुनियाभर में कई लोग पीड़ित हैं और कई लोग इस बीमारी के चलते जान गंवा चुके हैं। हार्ट अटैक में लगभग 50 % रोगियों की अस्पताल तक पहुँचने से पहले ही मृत्यु हो जाती है। आकड़ो के अनुसार हर साल भारत में लगभग 30 लाख लोगों की मौत दिल से जुडी बीमारियों के कारण होती है।
हार्ट अटैक होने का कारण :
हमारे दिल का वज़न लगभग 340 ग्राम होता है। हमारा दिल शरीर में लगातार ब्लड फ्लो बनाये रखने के लिए एक पंप की भाती कार्य करता है और एक दिन में एक लाख बार धड़कता है। कोरोनरी आरटरी नामक रक्त वाहिका के द्वारा हमारे दिल में खून की सप्लाई की जाती है। इस कोरोनरी आरटरी की दीवारो पर कैलशियम और अन्य प्रकार की चीजों के जमा होने से चिकनाई जमा हो जाती है। आरटरी के जमाव को पलाक (Plaque) कहते हैं। इस पलाक के कारण कोरोनरी आरटेरी के अंदर का व्यास कम हो जाता है, जिस वजह से इस आरटरी में ब्लड का बहाव सही प्रकार से नहीं हो पाता है। ब्लड का बहाव सही प्रकार से न हो पाने के कारण हमारे दिल के विभिन्न अंगो को खून कम मिल पाता है। जिस वजह से दिल सही प्रकार से काम नहीं कर पाता। कोरोनरी आरटरी में रक्त प्रवाह के रुक जाने से हमारे दिल में खून की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है। जिस वजह से दिल का दौरा या हार्ट अटैक पड़ता है।
हार्ट अटैक के लक्षणों की शुरुआत मामूली दर्द से होकर गंभीर दर्द में भी बदल सकती है। कुछ लोगों में हार्ट अटैक का कोई लक्षण नहीं दिखता, जिसे साइलेंट मायोकार्डियल इन्फ्रैक्शन यानी एमआई के नाम से जानते है। ऐसी समस्या आमतौर पर उन मरीजों में आती है जो डायबीटीज से पीडि़त होते हैं।
देखा जाये तो आज कल के तनावग्रस्त जीवनशैली में हृदयरोग का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अतः हमको इस प्रकार की समस्या से पहले ही जाकरूक हो जाना चाहिए। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना जितना आवश्यक है उतना ही सेहदमंद खाना भी ज़रूरी है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।