बहुत से लोगों का मानना है कि सिर मुंडवाने से बच्चे के बाल घने होते हैं। यदि आपके शिशु के महीन या कम बाल हैं, तो हो सकता है आप भी इस विश्वास के चलते उसका सिर मुंडवाना चाहे, ताकि नए बाल मोटे और घने आएं। आप में से कुछ, बच्चे के बालों के अच्छे विकास के लिए उसके सिर मुंडवाते हैं, जबकि, कुछ लोग पारंपरिक मूल्यों के आधार पर भी बच्चों का मुंडन कराते हैं। लेकिन क्या शिशु का मुंडन कराना, वास्तव में बालों के विकास को बढ़ावा देता है या यह सिर्फ एक मिथक है? तो हमारा सुझाव है कि आप इस विषय पर और अधिक जानने के लिए निम्नलिखित लेख पढ़े।
बच्चे का सिर मुंडवाने की सही उम्र क्या है?
यदि आप बच्चे के सिर से बाल हटाने की सोच रहीं हैं, तो आपको यह सलाह दी जाती है कि आप कम से कम तब तक प्रतीक्षा करें, जब तक कि उसका सिर कठोर और मज़बूत न हो जाए। शुरुआत के कुछ महीनों में शिशुओं का सिर स्थिर नहीं होता है और वह लगातार हिलते-डुलते रहते हैं, जिसके कारण मुंडन करना न केवल मुश्किल हो जाता है, बल्कि इससे उन्हें चोट लगने का भी खतरा रहता है । कुछ संस्कृतियों में, ‘मुंडन’ बच्चे के पैदा होने के बाद उसके सातवें महीने में ही करवा दिया जाता है, जबकि कुछ अन्य में, मुंडन बच्चे के जन्म के बाद उसके पहले, दूसरे और यहाँ तक कि चौथे वर्ष तक कराते है।
क्या मुंडन करवाने से बच्चे के बाल घने होते हैं?
अगर आपको लगता है कि इससे बालों का बेहतर विकास होता है, तो एक बार फिर सोचें। कई विशेषज्ञों का कहना है कि मुंडन से बालों के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। यह आपको एक वैज्ञानिक तथ्य के माध्यम से ज्यादा बेहतर तरीके से समझाया जा सकता है। तथ्य कहते हैं कि बाल, बालों के रोमों से निकलते हैं, जो त्वचा के नीचे मौजूद होते हैं।जब आप बच्चे के बाल हटाते हैं, तो यह उनके रोमछिद्रों को प्रभावित नहीं करता है। यदि यह रोमछिद्रों को प्रभावित नहीं करता तो इससे बालों के विकास पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा । वास्तव में, आपके बच्चे के बाल चार महीने की उम्र के बाद बेहतर रूप बढ़ते हैं। इसके अलावा, आपके बच्चे के बालों की बनावट और घनत्व प्रमुख रूप से जीन (वंशाणु) पर निर्भर करता है, जिसका अर्थ है कि यदि आपके बाल चिकने और चमकदार हैं, तो इस बात की बहुत संभावना है कि बड़े होने के बाद आपके बच्चे के बाल भी वैसे ही होंगे।
बच्चे के मुंडन की भारतीय परंपरा
बहुत से देशों में बच्चे के सिर मुंडवाने की परंपरा का पालन किया जाता है। विभिन्न संस्कृतियों और नस्लों के लोग बच्चे के जन्म के कुछ वर्षों के भीतर उसका मुंडन करवाते हैं। यह भारतीय परंपरा और संस्कृति में भी बहुत अधिक प्रचलित है।यहाँ बच्चे का मुंडन करना धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। कई संस्कृतियों में, मुंडन सुंदरता का संकेत माना जाता है और यह स्वस्थ और मजबूत बालों के विकास में मदद करता है। जैसा कि ऊपर चर्चा की गई है, कि कोई वैज्ञानिक प्रमाण या सबूत नहीं है, जो यह बताता है कि मुंडन कराने से बालों की बेहतर वृद्धि हो सकती है। हालांकि, मुंडन के बाद बाल एक जैसे बढ़ सकते हैं, जो बालों को एक समान और स्वस्थ रूप प्रदान करता है।
बच्चे का सिर आसानी से मुंडवाने के लिए कुछ युक्तियां
यदि आप अपने बच्चे का सिर मुंडवाने की योजना बना रहे हैं, तो हमारा सुझाव है कि ऐसा करने के लिए एक पेशेवर और अनुभवी नाई को ही बुलाएं, जो मुंडन के बारे में बेहतर रूप जानते हैं । हालांकि आपकी आसानी के लिए, यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपके बच्चे के सिर के बाल बिना किसी परेशानी के मुंडवाने में मदद करेंगे:
- सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात बच्चे की मनोदशा को देखना जरूरी है। जब आप बच्चे के मुंडन कराने के लिए विचार कर रहीं हो, तो उस समय आपका शिशु शांत और खुश होना चाहिए। दिन के समय मुंडन कराना बेहतर होगा, क्योंकि दिन में बच्चे कम चिड़चिड़े होते हैं।
- अगला आपके बच्चे की सुविधा से संबंधित है। यदि आपका शिशु बहुत छोटा है और बैठने में असमर्थ है, तो सुनिश्चित करें कि आप उसे अपनी गोद में आराम से लिटा लें। यदि वह बैठने के लिए पर्याप्त बड़ा है, तो ख्याल रखें कि वह एक आरामदायक जगह पर बैठा हो।
- ध्यान भटकाने के लिए बच्चे के पसंदीदा खिलौने और अन्य चीज़ो को उनके पास में रखें। वह शांत रहें इसलिए आप उनके लिए गाना गाएं या फिर उनसे बातें करती रहें ।
- यदि आपके बच्चे के बाल बहुत लंबे हैं, तो बालों को काटकर छोटा कर लें और फिर मुंडन करवाएं तो ज्यादा बेहतर रहेगा ।
- पहले एक तरफ के बाल हटाने से शुरु करें और जैसे – जैसे एक भाग पूरा हो जाए, दूसरी ओर आगे बढ़ें।
- बच्चे के सिर पर सौम्य शैम्पू लगाएं क्योंकि इससे बाल आसानी से और तेज़ी से कट सकेंगे।
- यदि आप बच्चे के बाल उस्तरे से कटवा रहीं हैं, तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है, क्योंकि इससे बच्चे के सिर कट जाने या खरोंच लगने का खतरा रहता है। यदि आप बच्चे के बाल हटाने के लिए ट्रिमर का प्रयोग करती हैं, तो यह बेहतर विकल्प होगा, क्योंकि इसमें बच्चे के सिर कटने का जोखिम कम होता है।
- जब बच्चे के सिर के बाल हटाए जा रहे हों, तो चेहरे पर गिरने वाले बालों को साफ करती रहें, क्योंकि इससे उन्हें जलन या खुजली हो सकती है।
- मुंडन पूरा हो जाने के बाद, आपको बच्चे को हलके गर्म पानी से नहला देना चाहिए ताकि शरीर पर लगे बाल अच्छी तरह से निकल जाएं।
मुंडन के बाद बच्चे के सिर पर क्या लगाएं
बच्चे को गुनगुने पानी से नहलाने के बाद, उसके सिर पर आप कोई भी अच्छा कीटाणुनाशक लगा सकती हैं। कीटाणुनाशक मुंडन की प्रक्रिया के दौरान लगने वाली किसी भी खरोंच या चोट को ठीक करने में मदद करता है। उसके बाद, खुजली और रूखेपन से बचाव के लिए आप किसी भी अच्छे तेल या मॉइस्चराइजर से बच्चे के सिर को नमी प्रदान कर सकती हैं ।
अगर बच्चे की ‘क्रैडल कैप’ है तो क्या आपको उसके सिर के बाल काटने चाहिए?
‘क्रैडल कैप’ सूखी और मृत त्वचा होती है, जो बच्चे की सिर पर मौजूद हो सकती है। कुछ माता-पिता सोचते हैं कि सिर के बाल हटाने से इससे छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता। ‘क्रैडल कैप’ ठीक करने के लिए आप मुंडन की बजाय प्राकृतिक तेलों और औषधि युक्त शैंपू का प्रयोग और अन्य निवारक उपाय कर सकती हैं।
अपने बच्चे का मुंडन अपने अनुसार ही कराए, न की इसलिए, क्योंकि सब मुंडन कराने के लिए बोल रहे हैं। ध्यान रखें कि यदि आप बच्चे के मुंडन की योजना बना रहीं हैं, तो उसे भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही, अच्छा होगा, अगर आप पहले बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करें और फिर जानकारी के आधार पर मुंडन कराने का निर्णय लें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।