गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

तो इस लिए हरियाली तीज के अवसर पर हाथों में लगाई जाती हैं मेहंदी

Image SEO Friendly

सावन का महीना आते ही रिमझिम फुहार होने लगती है और चारों तरफ हरियाली छा जाती हैं, साथ ही साथ पर्व-त्योहार भी शुरू हो जाते हैं। वातावरण में भोले शंकर की जयकारा गूंजने लगती हैं। इन्हीं त्योहारो के बीच हरियाली तीज मनाई जाती हैं। यह शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती हैं। इस व्रत को खासकर सुहागन स्त्रियां रखती हैं। इसके पीछे शिव-पर्वती के पुनर्मिलन की पौराणिक कथा हैं। इस दिन महिलाएं आस्था-विश्वास के साथ पूजा करती हैं, श्रृंगार करती हैं और हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। शास्त्रों में इस दिन महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार का वर्णन मिलता हैं। जिसमें से एक मेहंदी लगाना भी हैं। इससे महिलाएं सुंदर दिखती हैं, साथ ही तनाव से भी दूर रहती हैं। मेहंदी हाथों को शीतलता प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं तीज पर मेहंदी को लगाने के महत्व और इसके फायदों के बारे में…

1. सावन की शुरूआत-
Image SEO Friendly
सावन का महीना हिंदी कैलेंडर के अनुसार पांचवां महीना होता हैं। वैसे आपको बता दें कि सावन का महीना  शुरू हो चुका हैं। इस महीने में मदिरा, मांस और खान-पान की कई चीजों से परहेज किया जाता हैं।

2. मेहंदी लगाना एक परंपरा -
Image SEO Friendly
आपको बता दें कि सावन के महीने में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता हैं। इस महीने का हर दिन त्योहार के रूप में मनाया जाता हैं। सावन के महीने में माता पार्वती, भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती हैं। सावन के महीने व हरियाली तीज के मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना एक विशेष परंपरा हैं।

3. मेहंदी के सुर्ख रंग का महत्व –
Image SEO Friendly
सावन के महीने में मेहंदी लगाने का बहुत महत्व हैं, कहा जाता हैं कि हाथों में मेहंदी के रंग जितना गहरा होगा, उस लड़की को ससुराल में उतना ही प्रेम मिलेगा।

4. मेहंदी के औषधीय गुण –
Image SEO Friendly
मेहंदी में कई औषधीय गुण होते हैं क्योंकि इसमें शीतलता होती हैं। इसे लगाने से बुखार, सिर दर्द और तनाव से छुटकारा दिलाती हैं। इसके अलावा मेहंदी लगाने से त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती हैं।

”go"