पिछले कुछ दशकों से, मेहंदी डिजाइन में काफी बदलाव होते आएं हैं। फ्लोरल मेहंदी से लेकर पोर्ट्रेट मेहंदी तक मेहंदी में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। शादी के मौसम में आप अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन्स की तलाश करती होंगी। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेहंदी ट्रेंड्स लेकर आएं हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मेहंदी डिजाइन्स के साथ अपनी ड्रेस की सुंदरता को भी बढ़ा सकती हैं। आइए आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताते हैं, जिनका चुनाव हर लड़की अपनी शादी समारोह में कर सकती हैं।
1 व्हाइट मेहंदी
व्हाइट मेहंदी दूसरे मेहंदी डिजाइन्स से जरा हटकर होती है। जहां एक तरफ प्राकृतिक मेहंदी हमारी त्वचा में रंग छोड़ती है, वहीं व्हाइट मेहंदी को आप कभी भी साफ कर सकती हैं। यह मेहंदी 10 दिनों तक आपके हाथों की शोभा बढ़ाती है।
2 शेडिड मेहंदी
शेडिड मेहंदी आई कैची होती है और आप इसमें कुछ अलग करके अपने डिजाइन को बेहतर बना सकती हैं। शेडिंग करना काफी आसान होता है, और यह आपके मेहंदी के लुक को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।
3 नेट मेहंदी
इस मेहंदी को काफी विनम्रता और धैर्य के साथ बनाया जाता है, यह मेहंदी डिजाइन बनने में ज्यादा समय नहीं लेता है, लेकिन इसके लिए हाथों का स्थिर होना बहुत ही जरूरी है।
4 फ्लोरल मेहंदी
यह मेहंदी डिजाइन काफी प्रचलित है, फ्लोरल डिजाइन पूरी दुनिया की महिलाओं को पसंद आता है। फिर चाहे आप बड़े फ्लोरल डिजाइन का चुनाव करें या फिर छोटे, दोनों ही आपको बेहतरीन लुक देते हैं।
5 टिक्की स्टाइल मेहंदी
यह डिजाइन उनके लिए है जिन्हें कठिन डिजाइन पसंद नहीं है, यह डिजाइन बोल्ड होने के साथ ही एक बेहतरीन लुक देने में भी मदद करता है। टिकी स्टाइल भारत से ज्यादा मध्य पूर्व और पाकिस्तान में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
6 डाइगनल फ्लोरल मेहंदी
यह मेहंदी डिजाइन एक डाइगनल पैटर्न में बना रहता है, यह आपकी हथेली के एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर पर समाप्त होता है। आप फ्लोरल पैटर्न का इस्तेमाल कर अपनी मेंहदी को एक नया लुक दे सकती हैं।
7 गिलिटर मेहंदी
इस मेहंदी डिजाइन को अतिरिक्त आकर्षण तब मिलता है, जब आप खासतौर पर इसमें सीक्विन और गिलिटर शामिल करती हैं, तो ऐसे में इसकी चमक और बोल्ड स्टेटमेंट और भी बढ़ जाती है।
8 स्टीकर मेहंदी
स्टीकर वाली यह मेहंदी कई अलग-अलग पैर्टन्स और डिजाइनों में उपलब्ध होती है, स्टीकर वाली मेहंदी काफी सुविधाजनक होती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप कई मौकों पर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
9 डायमंड मेहंदी
इस मेहंदी डिजाइन को बनाना सबसे आसान है, और आप इसे जल्दबाजी में भी बना सकती हैं। इसे बनाना बिल्कुल भी कठीन नहीं है, यह डिजाइन काफी यूनिक और बोल्ड है।
10 पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी
यह खूबसूरत मेहंदी स्टाइल विशेष रूप से दुल्हन के लिए ही है, जो अपने होने वाले पति के प्रति अपने प्यार को दिखाती हैं। आमतौर पर दुल्हनों को भारी और जटिल डिजाइन पसंद आते हैं, लेकिन यह पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी ने इस प्रवृति को बदल कर रख दिया है। मेहंदी के दूसरे डिजाइन्स की तरह यह डिजाइन बनने में काफी समय लेता है, और आप इसे फ्री हैंड से नहीं बना सकती हैं।











