गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ईवनिंग प्रिमरोज तेल के उपयोग,फायदे और नुकसान

Image SEO Friendly

देसी जड़ी-बूटियों के साथ-साथ भारत में विदेशी प्राकृतिक औषधियां भी काफी प्रचलित हैं। इन्हीं में एक है ईवनिंग प्रिमरोज तेल ()। कई लोगों के लिए यह नाम नया हो सकता है। इसलिए,  इस लेख में हम इसी विषय पर जानकारी दे रहे हैं। इस लेख में आप जान पाएंगे कि ईवनिंग प्रिमरोज तेल क्या है और ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं। साथ ही आपको ईवनिंग प्रिमरोज तेल के नुकसान के विषय में भी बताया जाएगा। ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे लेख में बताई गई बीमारियों के असर को कम कर सकते हैं। अगर बीमारी गंभीर है, तो उसका सबसे सटीक उपचार डॉक्टरी इलाज ही है। इसलिए, ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे जानने के बाद पूरी तरह इस पर निर्भर न रहें।

ईवनिंग प्रिमरोज तेल क्या है?
ईवनिंग प्रिमरोज ऑयल (ईपीओ) उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले इवनिंग प्रिमरोज पौधों के बीजों से निकाला जाता है, जो इसके फूलों में मौजूद होते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ओएनथोरा बायनिस है। माना जाता है कि यह तेल औषधीय गुणों से समृद्ध होता है। यही वजह है कि इस पौधे को पारंपरिक रूप से कई बीमारियों जैसे – कैंसर, एक्जिमा, हृदय से जुड़ी समस्या और अन्य कई शारीरिक परेशानियों से बचाव के लिए उपयोग किया जाता रहा है ।

ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे – 
नीचे जानिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं।

1. कील-मुंहासों के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे
कील-मुंहासों की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके लिए कई लोग अलग-अलग तरह की क्रीम और दवाइंयों का उपयोग करते हैं। कई बार इनका असर कुछ दिनों में कम हो जाता है। नतीजतन पिंपल्स वापस आने लगते हैं। ऐसे में ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है । हालांकि, बार-बार पिंपल्स की समस्या हो, तो एक बार त्वचा विशेषज्ञ से भी राय जरूर लें।

2. बढ़ती उम्र की लक्षणों के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे
उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसका असर त्वचा पर भी दिखने लगता है, जो कि सामान्य है, लेकिन कई बार सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण त्वचा पर कम उम्र में ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में झुर्रियों से बचाव के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई  की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, ईवनिंग प्रिमरोज तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो झुर्रियों को कम करने में मददगार हो सकता है । इतना ही नहीं यह बायोफिजिकल स्किन पैरामीटर यानी त्वचा के टिश्यू में उम्र से संबंधित परिवर्तन में भी सुधार कर सकता है ।

3. एक्जिमा के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
एक्जिमा एक त्वचा संबंधी समस्या है। इसमें त्वचा में सूजन, खुजली और रैशेज की परेशानी होती है। एनसीबीआई की ओर से प्रकाशित शोध में पाया गया कि प्रिमरोज तेल का सेवन एक्जिमा की समस्या के लिए उपयोगी हो सकता है। इतना ही नहीं यह त्वचा में सूजन के लिए भी लाभकारी हो सकता है । हर रोज ईवनिंग प्रिमरोज तेल के उपयोग से एक्जिमा काफी कम हो सकता है। साथ ही ध्यान रहे कि अगर कुछ दिनों तक इसके उपयोग के बाद भी एक्जिमा न कम हो तो डॉक्टर से सलाह लेने में देर न करें।

4. हृदय के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए दिल को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। ऐसे में ईवनिंग प्रिमरोज तेल और ओमेगा-3 फैटी एसिड का उपयोग काफी हद तक लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव कर सकता है। हालांकि, अगर किसी को गंभीर हृदय संबंधी समस्या है, तो उनके लिए पहली प्राथमिकता डॉक्टर की सलाह के अनुसार बताई गई दवाइयों का सेवन करना और उनके निर्देशों का पालन करना है।

5. रूमेटाइड अर्थराइटिस  के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
रूमेटाइड अर्थराइटिस गठिया का ही एक प्रकार है। इसमें जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं । ऐसे में ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग इस समस्या से राहत दिला सकता है। इससे संबंधित एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में नॉन स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का सेवन करने वाले 40 रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों का चुनाव किया गया। इनमें से 19 मरीजों को ईवनिंग प्रिमरोज तेल और 21 को जैतून के तेल का उपयोग करवाया गया। इस दौरान किसी ने भी नॉन स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का सेवन बंद नहीं किया, लेकिन प्रत्येक समूह में तीन रोगियों ने अपनी खुराक कम जरूर कर दी। इस शोध में यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि इवनिंग प्रिमरोज तेल कितना असरदार हो सकता है। इसलिए, अभी और शोध की आवश्यकता है। ऐसे में अगर समस्या ज्यादा बढ़े, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

6. नसों के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
अगर शारीरिक परेशानियों की बात करें, तो नसों में दर्द भी कष्टदायक समस्या है। नसों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वक्त रहते इस पर ध्यान दिया जाए। अगर बात करें ईवनिंग प्रिमरोज तेल की, तो नसों में दर्द से राहत दिलाने में यह काफी लाभकारी हो सकता है। कुछ घायल चूहों पर किए गए वैज्ञानिक शोध के अनुसार, ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग तंत्रिका यानी नर्व की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है । ऐसे में यह नसों की समस्या में सुधार करने में मददगार हो सकता है। यह शोध अभी जानवरों पर किया गया है, इसलिए यह मनुष्यों में कितना मददगार हो सकता है, इसका कोई सटीक प्रमाण अभी मौजूद नहीं है। ऐसे में इसके उपयोग से पहले एक बार डॉक्टर की भी सलाह जरूर लें।

7. मल्टीपल स्क्लेरोसिस के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
मल्टीपल स्क्लेरोसिस (एमएस) तंत्रिका तंत्र से जुड़ी एक बीमारी है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज भी है, जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है। इसमें तंत्रिका कोशिकाओं को रक्षा करने वाली परत ‘माइलिन शीथ’ को नुकसान होता है । ऐसे में ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग लाभकारी हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, ईवनिंग प्रिमरोज तेल का सेवन मल्टीपल स्केलेरोसिस के मरीजों में मानसिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने, थकान को दूर करने और एक्टिव रहने में सहयोग कर सकता है ।

8. डायबिटिक न्यूरोपैथी  के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
डायबिटीज के कारण होने वाले नर्व डैमेज को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है । ऐसे में इस घातक समस्या से बचाव के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जिनको कम डायबिटिक न्यूरोपैथी की समस्या है, उनके लिए विटामिन-ई और इवनिंग प्रिमरोज ऑयल का मिश्रण लाभदायक हो सकता है। यह मिश्रण उनकी स्थिति में सुधार कर सकता है । ध्यान रखें कि यह हल्की समस्या के लिए है, जिन्हें गंभीर परेशानी है, उनके लिए डॉक्टरी चिकित्सा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

9. मेनोपॉज या पीएमएस के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल
मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है कई महिलाओं को मासिक धर्म के कुछ दिनों पहले से ही शारीरिक परेशानियां जैसे – शरीर में ऐंठन, स्तनों में सूजन, मुंहासे, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और भी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन लक्षणों को पीएमएस के नाम से जाना जाता है। ऐसे में ईवनिंग प्रिमरोज तेल पीएमएस के लिए लाभकारी हो सकता है । इतना ही नहीं एक उम्र के बाद जब महिलाओं के मासिक धर्म बंद हो जाते हैं, जिसे मेनोपॉज कहा जाता है, उस दौरान भी ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग लाभकारी हो सकता है । अगर कोई महिला पहली बार इसका उपयोग कर रही है, तो इसके लिए एक बार डॉक्टर से भी सलाह जरूर लें।

10. बालों के लिए ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे
बालों का झड़ना और बेजान होना किसी के लिए भी चिंता का कारण हो सकता है। ऐसे में ईवनिंग प्रिमरोज तेल बालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह बालों पर किस प्रकार प्रभाव छोड़ता है, इसका कोई सटीक शोध मौजूद नहीं है। इसलिए, बेहतर है कि इसके उपयोग से पहले एक बार विशेषज्ञ की राय भी जरूर लें।

ईवनिंग प्रिमरोज तेल के नुकसान – 
ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं । हालांकि, ईवनिंग प्रिमरोज तेल के नुकसान से संबंधित शोध का अभाव है, लेकिन इसके दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जो इस प्रकार हैं।
  • पेट फूलने की समस्या
  • मतली
  •  दस्त
  • गर्भावस्था में इसका सेवन कुछ जटिलताएं पैदा कर सकता है। हालांकि, ये जटिलताएं किस प्रकार की हैं, इस पर वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है।
  • इससे रक्तस्त्राव की समस्या हो सकती है।
  • सिरदर्द हो सकता है
नोट : अगर कोई व्यक्ति किसी खास तरह की दवा का सेवन कर रहा है या किसी को फूड एलर्जी है, तो इसके उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। त्वचा पर इसके उपयोग से पहले पैच टेस्ट भी जरूरी है।

आशा करते हैं कि इस लेख से आपको ईवनिंग प्रिमरोज तेल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिली होगी। ईवनिंग प्रिमरोज तेल के फायदे जानने के बाद कई लोग इसका उपयोग करना जरूर चाहेंगे। इसलिए, ध्यान रहे कि ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग विशेषज्ञ की राय पर ही करें। अगर इसका सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया, तो ईवनिंग प्रिमरोज तेल के नुकसान व्यक्ति को उठाने पड़ सकते हैं। वहीं, ईवनिंग प्रिमरोज तेल का उपयोग कितनी मात्रा में किया जाना चाहिए, यह व्यक्ति की उम्र और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए, इसके बारे में विशेषज्ञ से सटीक जानकारी जरूर लें। इसके अलावा, ईवनिंग प्रिमरोज तेल से संबंधित सवालों और सुझावों के लिए नीचे मौजूद कमेंट बॉक्स की मदद जरूर लें।

”go"