गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

एवोकाडो के फायदे, उपयोग और नुकसान

Image SEO Friendly

एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। इसका सेवन कई प्रकार से किया जाता है, जैसे स्मूथी, ब्रेड टोस्ट के साथ या फिर आइसक्रीम के साथ। एवोकाडो को सुपरफूड की संज्ञा दी गई है। इसमें शुगर की मात्रा कम होती है, जबकि यह फाइबर व मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।

एवोकाडो क्या है ? – 
एवोकाडो को वैज्ञानिक रूप से पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। माना जाता है कि इस खास फल की उत्पत्ति लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुई थी। इसके आकार के आधार पर इसे एलीगेटर पियर्स भी नाम दिया गया था। विश्व भर में इसकी कई किस्म प्रचलित हैं, जिसमें से हास एवोकाडो सबसे लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे खास है। इसलिए, इसकी खेती विश्व के कई देशों में की जाती है। आगे जानिए एवोकाडो खाने के फायदे के बारे में।

एवोकाडो के फायदे – 
1. हृदय स्वास्थ्य 
एवोकाडो का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार एवोकाडो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का काम करता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद साबित होता है । एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार एवोकाडो एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम कर सकता है और हृदय रोग के खतरे से बचाव कर सकता है। फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड इसे खास बनाने का काम करता है । हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप एवोकाडो को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं।

2. पाचन स्वास्थ्य
पाचन स्वास्थ्य के लिए भी एवोकाडो के फायदे बहुत हैं। इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है। एवोकाडो में फ्रुक्टोज कम होता है, इसलिए इसके सेवन से पेट में गैस की आशंका कम होती है ।

डायरिया की स्थिति में एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने का काम करता है । पेट की समस्या से बचे रहने के लिए आप अपने आहार में इस खास फल को शामिल कर सकते हैं।

3. वजन कम करने के लिए
अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग एवोकाडो का सेवन करते हैं, उनका वजन और बीएमआई नियंत्रित रहता है। यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम कर सकता है। वजन को नियंत्रित करने के पीछे एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर तत्व जिम्मेदार होते हैं ।

4. आंखों के लिए
आंखों के लिए एवोकाडो फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम करते हैं  रिपोर्ट के अनुसार ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, यह फल विटामिन-ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है

5. कैंसर के लिए
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। एवोकाडो में एवोकैटिन-बी नामक तत्व पाया जाता है, जो ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है। ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाएं कैंसर का कारण बन सकती हैं (10)। एक अन्य अध्ययन के अनुसार एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है। इसके लिए इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट का होना है। मोनोअनसैचुरेटेड अन्य फाइटोकेमिकल्स के साथ मिलकर कैंसर के जोखिम को कम करने में योगदान कर सकता है ।

6. ओरल स्वास्थ्य
मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो फैटी एसिड, विटामिन-डी और फाइबर से समृद्ध होता है, जो मसूड़े की सूजन और पेरिओडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) सूजन से निजात दिलाने का काम कर सकता है । दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आप एवोकाडो का सेवन शुरू कर सकते हैं।

7. हड्डियों की मजबूती के लिए
हड्डियों के लिए भी एवोकाडो के फायदे बहुत हैं। कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है। यह खास फल विटामिन-के से भी समृद्ध होता है, जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्व हड्डियों को ऑस्टियोप्रोटेक्टिव लाभ पहुंचाने का काम करता है । एवोकाडो गठिया जैसे रोगों में भी फायदेमंद हो सकता है। शोध के अनुसार इस फल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो एंटीइंफ्लेमेटरी क्षमता रखता है 

8. लिवर स्वास्थ्य
लिवर स्वास्थ्य के लिए भी आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो फाइबर से समृद्ध होता है और फाइबर लिवर को स्वस्थ रखने का काम करता है। लिवर के जोखिम से बचने के लिए आप अपनी रोज की डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं ।

9. किडनी स्वास्थ्य
किडनी के लिए भी एवोकाडो के फायदे बहुत हैं। एवोकाडो पोटैशियम से समृद्ध होता है, जो किडनी के जोखिम को कम कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार क्रोनिक किडनी रोग उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक से जुड़ा होता है और पोटैशियम रक्तचाप को कम करने का काम कर सकता है ।

10. गठिया के लिए
हड्डियों के लिए भी एवोकाडो खाने के फायदे बहुत हैं। एवोकाडो गठिया के उपचार में मदद कर सकता है। एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो गठिया जैसे हड्डी रोग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है । एवोकाडो विटामिन-डी से भी समृद्ध होता है, जो हड्डी के लिए अहम तत्व माना जाता है।

11. मधुमेह के लिए 
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन एवोकाडो का हवाला देते हुए मोनोअनसैचुरेटेड वसा का अधिक सेवन करने की सलाह देती है। इसलिए, यह मधुमेह से ग्रस्त लोगों को अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करने की सलाह देती है (18)। एवोकाडो में फाइबर भी अहम भूमिका निभाता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि फाइबर मधुमेह रोगियों में तेजी से रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है ।

12. दिमागी विकास
एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट दिमागी विकास को बढ़ावा दे सकता है । साथ ही इस फल में मौजूद विटामिन-ई भी मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करता है । अध्ययन के अनुसार विटामिन-ई अल्जाइमर रोग के खिलाफ एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान कर सकता है। चूंकि, एवोकाडो विटामिन-ई का अच्छा स्रोत है, इसलिए यह इस मामले में भी प्रभावी भूमिका निभा सकता है ।

13. झुर्रियों के लिए एवोकाडो
एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम कर सकता है । एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल का सेवन त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा दे सकता है। एवोकाडो तेल का उपयोग झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी किया जा सकता है।

14. सोरायसिस का इलाज
एवोकाडो तेल का उपयोग कर सोरायसिस का उपचार किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल युक्त विटामिन-बी12 क्रीम सोरायसिस के इलाज में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा, इस खास फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड सूजन को कम कर सोरायसिस के उपचार में सहायता कर सकता है ।

15. बालों के लिए
बालों के लिए एवोकाडो खाने के फायदे कई हैं। एवोकाडो में मौजूद विटामिन-ई बालों को मजबूत कर सकता है और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। विटामिन-ई एक खास पोषक तत्व है, जो स्कैल्प को स्वस्थ और बालों के विकास में मदद करता है ।

बालों के लिए आप एवोकाडो हेयर मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच एवोकाडो के गूदे में एक अंडे की जर्दी मिलाएं और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। लगभग 15-20 मिनट के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें।

एवोकाडो के पौष्टिक तत्व – 
एवोकाडो के फायदे जानने  के बाद आगे जानिए एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में
पोषक तत्वमात्रा ( प्रति 100 ग्राम)
 पानी (g)72.3
ऊर्जा (kcal)167
ऊर्जा (kcal) (अघुलनशील फाइबर समायोजित)148
प्रोटीन (g)1.96
कुल फैट (g)15.4
 ऐश (g)1.66
कार्बोहाइड्रेट (g)8.64
फाइबर (g)6.80
कुल शुगर (g)0.30
स्टार्च (g)0.11
मिनरल्स
कैल्शियम (mg)13.0
आयरन (mg)0.61
मैग्नीशियम (mg)29.0
फास्फोरस (mg)54.0
पोटैशियम (mg)507
सोडियम (mg)8.0
 जिंक (mg)0.68
कॉपर (mg)0.17
 मैंगनीज (mg)0.15
सेलेनियम (ug)0.40
विटामिन और फाटोकेमिकल्स
विटामिन सी (mg)8.80
थियामिन (mg)0.08
राइबोफ्लेविन (mg)0.14
नियासिन (mg)1.91
पैंटोथेनिक एसिड (mg)1.46
विटामिन बी6 (mg)0.29
फोलेट, भोजन (μg)89.0
कोलाइन, कुल (mg)14.2
बीटाइन (mg)0.7
 विटामिन बी-12 (μg)0.0
 विटामिन ए (μg RAE)7.0
कैरोटीन, बीटा (μg)63.0
कैरोटीन, अल्फा (μg)24.0
क्रिप्टोक्सैंथिन, बीटा (μg)27.0
ल्यूटिन + जेक्सैथिन (μg)271
विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरॉल), mg1.97
टोकोफेरोल, बीटा (mg)0.04
टोकोफेरोल, गामा (mg)0.32
टोकोफेरोल, डेल्टा (mg)0.02
विटामिन K1 (फाइलोक्विनोन) (μg)21.0
लिपिड
फैटी एसिड कुल सैचुरेटेड  (g)2.13
फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड (g)9.80
फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसेचुरेटेड (जी)1.82
कोलेस्ट्रॉल (मिलीग्राम)0
स्टिगमास्टरोल (मिलीग्राम)2.0
कैम्पसट्रोल (मिलीग्राम)5.0
बीटा-सिटोस्टेरॉल (मिलीग्राम)76.0
एवोकाडो का उपयोग –
एवोकाडो एक खास फल है, जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप इसका सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट, सूप या फिर अन्य डिजर्ट में डालकर कर सकते हैं। नीचे जानिए एवोकाडो से किस प्रकार बनाएं लजीज व्यंजन –
  • सुबह नाश्ते में ब्रेड ऑम्लेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खाएं।
  • फ्रूट सलाद में एवोकाडो जोड़ सकते हैं।
  • ग्रील ब्रेड सैंडविच में एवोकाडो को डाल सकते हैं।
  • आप एवोकाडो के फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैं।
  • सलाद या सैंडविच में अचार वाले एवोकाडो का उपयोग करें।
  • आप एवोकाडो आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
  • अपने नाश्ते के पैन केक में एवोकाडो मिलाकर भी खा सकते हैं। 
  • एवोकाडो कैसे खाएं के बाद आगे जानिए इसके नुकसानों के बारे में।
एवोकाडो के नुकसान –
एवोकाडो एक गुणकारी फल है, जो कई तरह से आपको फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन कई मायनों में नुकसानदायक भी हो सकता है। नीचे जानिए एवोकाडो के दुष्प्रभावों के बारे में –
  • एवोकाडो में फैट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन वजन बढ़ाने के लिए भी किया जाता है । अगर आप मोटापे से ग्रसित हैं, तो इसके अधिक सेवन से बचें।
  • जिनकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है, उन्हें इसे खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है ।
एवोकाडो एक स्वादिष्ट और बेहद गुणकारी फल है, जिसे आप दैनिक आहार में जरूर शामिल कर सकते हैं। अगर आप लेख में बताई गई किसी भी समस्या से पीड़ित हैं, तो एवोकाडो को औषधीय विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। यह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा, जिसे आप फल बाजार या सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं। हो सकता है कि इसके नियमित सेवन के दौरान कुछ दुष्प्रभाव नजर आएं। ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर से संपर्क करें। इस लेख में बताए गए घरेलू नुस्खों से आपको कितना फायदा हुआ, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"