गोण्डा। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 94/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 324(4), 109(1), 109(2) बीएनएस से सम्बन्धित 1 और वांछित आरोपी मोनू पुत्र बाबूलाल निवासी बाबामठ बरौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को ढेकिया पुल के आगे पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वादिनी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 4.5.2026 को उसके गाँव के विपक्षीगण द्वारा उसके घर पर आये और गाली गुप्ता देते हुए उसके घर का टीना शेट तोड़ दिये, और मना करने पर वादिनी, उनके पुत्र, बहू, नातिन को भी मारे पीटे है। जिससे वादिनी के पुत्र अनिल सिंह को गम्भीर चोटे आयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ तथा साक्ष्य संकलन के आधार धारा 109(1) बीएनएस की बढोत्तरी हुई थी। दिनांक 8.05.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा वांछित 3 वांछित आरोपी 1. बाबूलाल पुत्र जगदीश यादव, 2. सोनू पुत्र बाबूलाल, 3. लवकुश पुत्र चन्दू यादव को बाबामठ गाँव के मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज बुधवार को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्ट 1 और आरोपी आरोपी मोनू पुत्र बाबूलाल को ढेकिया पुल के आगे पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

