गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-लंबे समय से तैनात एसपी विनीत जायसवाल का तबादला, तेजतर्रार आईपीएस अभिषेक झा को मिली जिले की कमान

 


गोण्डा। जिले की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने करीब ढाई साल से अधिक समय से जिले में लंबी पारी खेल रहे पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को हटा दिया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार आईपीएस विनीत जायसवाल को गोंडा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस अभिषेक झा को जिले की कमान सौंपी गई है। अभिषेक झा अभी तक बिजनौर जिले में एसपी के पद पर तैनात थे। उनका तबादला बिजनौर से गोंडा किया गया है। वहीं बिजनौर की कमान अब संभल के एसपी रहे कृष्ण कुमार बिश्नोई को सौंपी गई है।

विनीत जायसवाल ने 18 दिसंबर 2023 को संभाला था चार्ज

आईपीएस विनीत जायसवाल ने 18 दिसंबर 2023 को गोंडा के एसपी के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने जिले में लगभग 20 महीने तक कानून-व्यवस्था संभाली। अब शासन ने उन्हें सुल्तानपुर जिले की जिम्मेदारी दी है।

कौन हैं नए एसपी अभिषेक झा? एमएनसी की नौकरी छोड़ बने आईपीएस

नवागत एसपी अभिषेक झा की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका जन्म 25 सितंबर 1988 को बिहार के कटिहार में हुआ था। पिता भारत भूषण झा डीएम कार्यालय में हेड क्लर्क और माता शिक्षिका रहीं। शिक्षा 10वीं कटिहार, और 12वीं पटना से तथा उसके बाद कालीकट से बीटेक किया। उसके बाद हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मोटे पैकेज पर नौकरी लगी। रात में काम और दिन में सोने से सेहत बिगड़ी तो 2011 में नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होने यूपीएससी का सफर शुरु किया। प्रतियोगी पत्रिकाओं में आईएएस, आईपीएस के इंटरव्यू पढ़कर सिविल सर्विस का सपना देखा। 2011 में मुखर्जी नगर दिल्ली आकर तैयारी शुरू की। 2012 में पहला प्रयास फेल, तीसरे प्रयास में 2015 में यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने। इससे पहले इंडियन रेलवे सर्विस में भी चयन हुआ था, जिसे छोड़कर आईपीएस जॉइन किया। अयोध्या, झांसी, आगरा, अलीगढ़ में अंडर ट्रेनी रहे। नोएडा में डीसीपी क्राइम रहे। 27 जून 2022 को शामली के एसपी बने, जहाँ अपराधमुक्त शामली के लिए चर्चित हुए। 14 जुलाई 2024 से बिजनौर के एसपी थे।

क्यों कहे जाते हैं जीरो टॉलरेंस वाले अफसर?

बिजनौर में तैनाती के दौरान अभिषेक झा ने अनुशासनहीनता पर एक ही दिन में 23 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया था। नांगल में 4 लोगों की मौत के मामले में डंपर बदलने पर सीओ और सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। इसी तेजतर्रार, ईमानदार और अनुशासनप्रिय कार्यशैली के कारण उनका नारा है-"लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस"। अब गोंडा की जनता को नए कप्तान से अपराध नियंत्रण और थानों में व्याप्त लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

”go"