गोण्डा। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आज गोंडा में इमरान खान, शहर उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में एक मानवीय पहल की गई। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया।इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य त्योहार की खुशियों को समाज के हर वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों के साथ साझा करना था। फल वितरण के दौरान इमरान खान और कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान खान ने कहा, "पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का संदेश अमन, भाईचारे और जरूरतमंदों की सेवा का है। ईद-मिलादुन्नबी के इस मुकद्दस मौके पर हमारे बुजुर्गों के बीच आना और उनकी सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।"वृद्धाश्रम के प्रबंधकों और वहां रह रहे बुजुर्गों ने इस नेक कार्य के लिए इमरान खान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहम्मद नौमान खान, मोहम्मद नासिर (बाबू), तरुण कुमार, कुर्बान अली, मोहम्मद इमरान, गुलाम नबी, असीम अंसारी (बाबू), और मोहम्मद एजाज़ आदि मौजूद रहे।

