गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सड़क हादसे में मौत के बाद थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, 84 लोगों पर केस दर्ज

 


-परसपुर-बालपुर मार्ग कई घंटे रहा जाम, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, ट्रैक्टर चालक पर पहले ही दर्ज है मुकदमा

गोण्डा । परसपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम 34 नामजद और 50 अज्ञात समेत कुल 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय दीपक की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 27 जुलाई की शाम परिजन और ग्रामीण पिकअप वाहन के बोनट पर शव रखकर परसपुर थाने पहुंचे। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर उन्होंने परसपुर-बालपुर मार्ग जाम कर दिया। उपनिरीक्षक आकाशदीप सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को सौंपी गई है।

एफआईआर में अमरेश यादव, बबलू, गौतम, शुभम, रंजीत, राहुल, पृथ्वीराज, अजय, निरंकार, जय कश्यप उर्फ जगदीश कश्यप, गोलू कश्यप समेत 34 लोगों को नामजद किया गया है। 50 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।

परसपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क हादसे के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका था। इसके बावजूद शव रखकर सड़क जाम किया गया। कई बार समझाने के बाद भी लोग नहीं माने, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।

”go"