गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, तमंचा बरामद

 


-इटियाथोक रेलवे क्रॉसिंग के पास की घटना, साथी पहले ही भेजा जा चुका है जेल, घायल को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

गोण्डा । इटियाथोक थाना पुलिस ने गौकशी के एक आरोपी को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गौकशी का आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें निवासी इटियाथोक रेलवे क्रॉसिंग के पास से भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। बाइक से आते आरोपी को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।

एक दिन पहले हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात कमरुद्दीन और उसके साथी अशरफ अली ने इटियाथोक के पन्ना बगुलहा गांव स्थित कर्बला के पास गन्ने के खेत में एक छुट्टा सांड को गौकशी के उद्देश्य से बांध रखा था। ग्रामीणों को भनक लगने पर वे मौके पर पहुंचे। लोगों को देख कमरुद्दीन भाग निकला जबकि अशरफ अली को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके कब्जे से गौकशी के उपकरण बरामद हुए थे। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने कमरुद्दीन के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ने बताया कि घायल आरोपी का इलाज चल रहा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

”go"