गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अयोध्या विभाग कार्यालय मंत्री अजय तिवारी बने उन्नाव के जिला विस्तारक, एबीवीपी ने सौंपी नई जिम्मेदारी



गोण्डा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक विस्तार तथा छात्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की है। इसी क्रम में अयोध्या विभाग कार्यालय मंत्री अजय तिवारी को उन्नाव जिले का जिला विस्तारक नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के साथ उन्हें उन्नाव जिले में संगठन के विस्तार, छात्र-छात्राओं के बीच परिषद की विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय तिवारी को यह दायित्व संगठन के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन, सक्रिय कार्यशैली एवं छात्रहित में किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्नाव जिले में विद्यार्थी परिषद का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रवादी विचारों एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर अजय तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का वह पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को प्रत्येक छात्र तक पहुँचाने और जिले में परिषद के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, गोंडा विभाग संयोजक आदर्श तिवारी, प्रदीप पांडेय सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अजय तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

”go"