गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने दिखाई मानवता: सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

 


-चौरी चौराहे पर दिखा जनसेवा का उदाहरण, घायल को समय पर मदद कर बचाई जान।

कर्नलगंज-गोण्डा । राजनीति से इतर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने सोमवार की रात सड़क हादसे में घायल एक युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।

चौरी चौराहे के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले बैजनाथ दुबे जब चौरी चौराहे के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। घायल की पहचान विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के ग्राम गुरसड़ा निवासी लक्ष्मण गौतम के रूप में हुई। वह भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना देखकर पूर्व विधायक तुरंत अपने वाहन से नीचे उतरे। उन्होंने घायल लक्ष्मण गौतम को प्राथमिक उपचार दिलवाया और देर न करते हुए अपने निजी वाहन से उसे गोण्डा जिला अस्पताल रेफर कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर मदद मिलने से घायल की जान बच गई। अन्यथा देरी होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

लोगों ने की सराहना

पूर्व विधायक की इस मानवता भरी पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि नेता सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर मदद करें तो आमजन का भरोसा बढ़ता है।

”go"