गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गुरू पूर्णिमा के अवसर सोनबरसा स्कूल में विविध कार्यक्रम



-बच्चों ने रोली चंदन पुष्प वर्षा व ग्रीटिंग भेंट कर गुरूजनों का किया वंदन अभिनन्दन

गोण्डा। बुधवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में गुरु पूर्णिमा पर के शुभ अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। जिसमें बच्चों ने अपने गुरूजनों का रोली चंदन व पुष्प वर्षा कर अभिन्नदन  किया। इस अवसर पर बच्चों ने चार्ट पेपर,ग्रीटिंग कार्ड, बुके, बुकमार्क,गुरू पूर्णिमा बुक आदि बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं  ने गुरु वंदन समारोह, धन्यवाद पत्र लेखन, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः..." श्लोक के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद छात्रों ने गुरु महिमा पर आधारित गीत,भजन,दोहे व शायरी के माध्यम से अपने विचार प्रकट किये। विद्यालय में 'गुरु प्रेरणा दीवार' भी बनाई गई, जिस पर छात्रों ने रंगीन पर्चियों पर अपने शिक्षकों के लिए प्रेरक संदेश लिखे। शिक्षक आलोक कुमार ने बताया कि स्कूल में इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन और गुरुजनों के प्रति आदर का भाव विकसित होता है। इस अवसर पर चांदनी यादव, माधुरी,कुसुम, सितारा, मुस्कान,निधि,अजीत,विनोद,अंजू,अल्फिया,रोशनी,राज बाबू,शिवपूजन,प्रमोद,आदित्य,राजकुमार,अमरजीत,आकृति,कृष्णा,सलोनी,लक्ष्मी,रितिका, ज्योति, खुशी, जिगर, अर्पिता,शिवशक्ति,रितेश, जान्वी वर्मा,पूनम आदि बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही। बच्चों द्वारा आयोजित गुरुवंदन कार्यक्रम से शिक्षक आलोक कुमार,बलजीत सिंह कनौजिया, अरूण कुमार सिंह,पूनम वर्मा,सुरेश कुमार, देवेन्द्र प्रताप, अनुराधा मिश्रा,पूनम यादव,अमर ज्योति, चित्रावती आदि अभीभूत दिखे।

”go"