गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्ति पीठ में नौ कुंडीय यज्ञ आयोजित



गोण्डा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री शक्ति पीठ सिविल लाइन गोंडा में श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन हुआ। इसी के साथ ही प्रातः काल गायत्री परिवार से जुड़े हुए सैकड़ों परिजनो ने सामूहिक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गुरुदेव के प्रति अपनी समर्पण भाव से आहुति अर्पित कर लोक कल्याण की भावना विकसित कर गुरु चरणों में सेवारत रहने का संकल्प लिया। हम बदलेंगे युग बदलेगा के उद्घोष के साथ ही यज्ञ की महापुर्णहुति की गई। तदुपरांत माता भगवती के विशाल भंडारे में सभी परिजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया, जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे शक्तिपीठ गोंडा के व्यवस्थापक रामतेज मिश्र,सह व्यवस्थापक पी एन शुक्ला, जिला समन्वयक ठाकुर प्रसाद तिवारी एवं गायत्री परिवार गोंडा के सभी पदाधिकारियों सहित गायत्री परिजनों ने पुनः गुरुदेव के सपने को साकार करने की शपथ दोहरायी। इसी के साथ नौ दिवसीय सफल आयोजन का समापन किया गया।

”go"