गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-करंट लगने से किशोर की मौत, बाजार में शोक की लहर

 


गोण्डा। गौरा चौकी बाजार स्थित श्री होटल में बृहस्पतिवार करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। गौरा चौकी चौराहे पर स्थित आशीष जलपान गृह पर आशीष मोदनवाल (18) पुत्र सुनील कुमार उर्फ जामवंत मोदनवाल का टुल्लू पंप चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के बड़े पापा अंगद मोदनवाल ने बताया कि आशीष सुबह 6 बजे उठकर होटल पर चाय बनाया और एक दो  ग्राहकों को चाय भी दिया। टंकी में पानी खत्म होने पर आशीष के पापा ने टुल्लू पंप चालू करने को कहा, करीब सुबह 6:30 बजे जब वह घर के अंदर टुल्लू पंप चालू करने के लिए साकेट में नंगा तार डालने लगा तभी एक नंगा तार निकल कर हाथ में लग कर चिपक गया। उसने पापा सुनील कुमार को आवाज दिया और जब तक उसके पापा घर का लाइट काट पाते तब तक वह पूरी तरह करंट की चपेट में आ चुका था। आनन फानन में सीएचसी बभनजोत ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दियाl मृतक का एक छोटा भाई अभिषेक मोदनवाल 10 वर्ष तथा एक बहन सृष्टि 3 वर्ष की है l मृतक के मां वनसा देवी का रो रो के बुरा हाल हैl इस संबंध में गौरा चौकी प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि पीएम के लिए कोई शिकायत नहीं मिली है जब मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।

”go"