नवाबगंज-गोण्डा। थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के रघुनाथ तिवारी पुरवा मजरा निवासी रमेश शर्मा ने गांव की ही एक कंटेंट क्रिएटर पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
रमेश ने दी गई तहरीर में बताया कि गांव की ही मनीषा सिंह पत्नी लोकनाथ उर्फ निखिल ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर अपने एकाउंट बना रखे हैं।
आरोप है कि कंटेंट क्रिएटर द्वारा अपने एकाउंट से रमेश के साथ गांव की ही एक युवती का नाम जोडकर आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट की जा रही है। जिससे पीड़ित और युवती की छवि समाज और परिवार में धूमिल हो रही।
रमेश ने बताया कि जब उसने पोस्ट डिलीट करने के लिए मनीषा सिंह से कहा तो उसने और उसके पति ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

