गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घघाटन, पर्यावरण अनुकूल वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

 


गोण्डा। शहर के सर्कुलर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घघाटन समारोह आयोजित किया गया। शोरूम का उद्धघाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सूरज सिंह ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक न केवल किफायती हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में ज्वाय इलेक्ट्रिक का यह नया शोरूम जिले के लोगों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश गुप्ता, डीलर राकेश कुमार अग्रवाल सहित देवेंद्र सिंह, मौसम गर्ग, यश गर्ग, आकाश गर्ग, अर्चित अग्रवाल, वंश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, गौरव मोदनवाल, देवेश बंसल, प्रांशु नेवटिया, शिवम नेवटिया एवं शगुन रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और ज्वाय इलेक्ट्रिक के विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

”go"