गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा बृद्ध पुरुषो एवं असहाय बुजुर्ग के सहायता एवं सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के कुशल नेतृत्व में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा भटिनिया गढ़ी के बृद्ध पुरुषो क़ो उच्च अधिकारी गण से प्राप्त आदेश निर्देश से अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याओ क़ो भी सुना गया तथा सरकारी सहायता कार्यक्रम के बारे मे भी अवगत कराया गया। कम्युनिटी पुलिस टीम टीम में
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, महिला आरक्षी लक्ष्मी राणा, वैभवी मिश्रा, राजकुमार आदि शामिल रहे।

