गोण्डा। सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में 40 वर्षीय राजदीप सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार धानेपुर थाना क्षेत्र के
गडराही गांव निवासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। गडराही गांव निवासी 40 वर्षीय राजदीप सिंह का शव बुधवार सुबह करीब त्रिभुवन नगर ग्रंट ग्राम पंचायत के छोटकाई डीहा गांव में घर से 3 किलोमीटर दूर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजदीप पिछले दो वर्षों से बेंगलुरु में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और 21 जून को घर लौट रहे थे। रास्ते में लखनऊ और बाराबंकी के बीच उनका अपने साथी से संपर्क टूट गया था।
बुधवार (24 जून) सुबह उनका शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
धानेपुर थाना पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों को बुलाकर भी जांच करवाई। उन्होंने कहा है शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

