गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गोंडा में विकास और स्वच्छता कार्यक्रम

 


-केंद्रीय मंत्री ने किया 25 करोड़ की लागत वाले कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास

गोण्डा। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को संoʻसदीय क्षेत्र गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोंडा से सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बभनजोत ब्लॉक के घारीघाट में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास एवं विधि-विधान से भूमि पूजन किया।

      शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे का लगातार विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक एवं सुदृढ़ शैक्षिक अधोसंरचना के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कम्पोजिट विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराएगा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

      कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

       इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गौरा विधानसभा के खोड़ारे बाजार में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने विधायक प्रभात वर्मा, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

      केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

”go"